VIDEO: यूक्रेन की लड़की ने स्ट्रीट पर बजाया 'बिजली-बिजली' सॉन्ग, सोशल मीडिया पर लोग हुए भावुक

नई दिल्ली, 25 फरवरी: यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए सैन्य हमले से देश में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। यूक्रेन से एक के बाद एक भावुक करने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन की लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की स्ट्रीट पर हार्डी संधू का गाना बिजली-बिजली अपने वायलिन पर बजा रही है। लोग की भीड़ खड़े होकर गाने को एंजॉय कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये यूक्रेन की स्ट्रीट है।

केरोलिना ने अमरिका के कैलिफोर्निया शहर की स्ट्रीट पर बजाया ये गाना

केरोलिना ने अमरिका के कैलिफोर्निया शहर की स्ट्रीट पर बजाया ये गाना

वन इंडिया ने वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो आधे सच के साथ शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो में वायलिन बजा रही लड़की का नाम करोलिना प्रोत्सेंको है। यूक्रेन की रहने वाली करोलिना एक वायलनिस्ट हैं। अमेरिका में रहती हैं। वायरल हो रहा वीडियो केरोलिना ने अमरिका के कैलिफोर्निया शहर की स्ट्रीट पर इस साल जनवरी में प्ले किया था। वो सड़क पर अपना वायलिन थामें हार्डी संधू का 'बिजली-बिजली' बजा रही हैं। आसपास खड़े लोग भी उन्हें सुन रहे हैं।

15 साल की करोलिना प्रोत्सेंको वायलिन वादक हैं

15 साल की करोलिना प्रोत्सेंको वायलिन वादक हैं

इस वीडियो को भारतीय बिजनेसमैन हर्ष गोयना ने भी शेयर कर किया है। लेकिन उन्होंने इसे यूक्रेन की स्ट्रीट बताया है। जबकि करोलिना प्रोत्सेंको अमरिका में रहती हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने अधिकारिक यूट्यूब चैनल Karolina Protsenko Violin पर 31 जनवरी को अपलोड किया था। यहीं नही इस वीडियो में उनका पता कैलिफोर्निया है। 15 साल की करोलिना प्रोत्सेंको वायलिन वादक हैं।

वीडियो देख लोग हुए भावुक

करोलिना प्रोत्सेंको का जन्म 3 अक्टूबर 2008 को यूक्रेन में एक संगीत परिवार में हुआ था। उसके माता-पिता गिटार और पियानो बजाते हैं। परिवार 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका चला गया जब करोलिना 6 वर्ष की थी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी फेमस हैं। उनके फोलोवर्स लाखों में हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए जल्द से जल्द यह खूनी जंग रोकी जानी चाहिए। लोगों ने यह भी लिखा कि आखिर इस युद्ध में बेकसूर बच्चों का क्या दोष है?

Fact Check

दावा

यूक्रेन की स्ट्रीट पर लड़की ने बिजली-बिजली गाना बजाया

नतीजा

वीडियो में वायलिन बजा रही लड़की का नाम करोलिना प्रोत्सेंको है। यूक्रेन की रहने वाली करोलिना एक वायलनिस्ट हैं। अमेरिका में रहती हैं। वायरल हो रहा वीडियो केरोलिना ने अमरिका के कैलिफोर्निया शहर की स्ट्री

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+