FACT CHEK: दूरसंचार विभाग में नौकरी और सिक्योरिटी मनी को लेकर जारी लेटर की क्या है सच्चाई?
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि विभाग डिजिटल इंडिया मिशन के तहत नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर रहा है। इसके तहत नौकरी के इच्छुक लोग इसको भर दें और साथ में साढ़े 14 हजार रुपए सिक्योरिटी राशि के तौर पर जमा कर दें। दूरसंचार विभाग की ओर से साफ किया गया है कि उनकी ओर से ना तो ऐसा कोई लेटर जारी किया गया है और ना ही उन्होंने कोई सिक्योरिटी मनी मांगी है। इस तरह का जो लेटर जारी किया गया है, वो पूरी तरह से फर्जी है।
Recommended Video

पीआईबी की फैक्ट चेक साइट ने बताया है कि डिजिटल इंडिया मिशन द्वारा कथित रूप से जारी एक नियुक्ति पत्र नौकरी के लिए 14,500 रूपये की सिक्योरिटी का भुगतान करने का अनुरोध कर रहा है। हमने पाया है कि यह पत्र फर्जी है। दूरसंचार विभाग ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया है।
दूरसंचार विभाग को लेकर कई बार इस तरह से नौकरियों के झूठे लेटर और मैसेज सामने आते रहे हैं। ऐसे में इस तरह का कोई मैसेज मिले तो उस पर विश्वास करने से पहले एक बार उसकी सत्यता जरूर जांच लें। ऐसा ना हो कि आपके साथ कोई फ्रॉड हो जाए।
पीआईबी ने वैक्सीन को लेकर वायरल मैसेज पर भी सफाई
इससे पहले पीआईबी की फैक्ट चेक नेसीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी रद्द होने के मैसेज पर भी सफाई दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट सामने आईं जिनमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने दोनों को ही इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सफाई दी है और बताया है कि इन वैक्सीन की मंजूरी रद्द करने की बात झूठी है। इसको लेकर जो रिपोर्ट सामने आई हैं, वो फेक हैं। पीआईबी के फैक्ट चैक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है।

Fact Check
दावा
दूरसंचार विभाग में नौकरी के लिए मांगे जा रहे 14,500 रुपए
नतीजा
फर्जी है लेटर, विभाग ने नहीं जारी किया ऐसा कोई लेटर












Click it and Unblock the Notifications