Fact Check: क्या राहुल गांधी ने उस युवती के साथ तस्वीर खिंचाई, जिसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए?
नई दिल्ली, 25 सितंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में दक्षिण की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा की राहुल गांधी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन तमाम तस्वीरों में से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमे देखा जा सकता है कि वह एक युवती के साथ नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी युवती को गले लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीर हो रही वायरल
इस तस्वीर को लोग शेयर करके सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि जिस युवती के साथ राहुल गांधी नजर आ रहे हैं उसका नाम अमूल्या लेओना नोरोन्हा है। आरोप है कि इसी युवती ने सीएए रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। फरवरी 2020 को असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम के दौरान मंच पर यह युवती मौजूद थी और इसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
Recommended Video
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था
लोगों ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा, याद है ये युवती कौन है, ये वही है जिसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, आप इसे भारत तोड़ो यात्रा में पप्पू के साथ देख सकते हैं। जिस युवती ने औवैसी के मंच पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे उसकी तस्वीर को भारतीय जनता पार्टी ने शेयर की थी। लेकिन क्या सच में यह वही युवती है जिसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था।
क्या है सच
हमने जब दोनों ही तस्वीरों की पड़ताल की तो हमे मीवा एंड्रेलियो का सोशल मीडिया पर अकाउंट मिला, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने राहुल गांधी की तस्वीर को शेयर किया है। दोनों ही तस्वीरों की जब तुलना की गई तो दोनों ही तस्वीरों के अंतर को समझना काफी आसान था। उनकी प्रोफाइल में लिखा है कि वह केरला स्टूडेंट यूनियन की सदस्य हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात का अपना वीडियो केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की शेयर की है। ऐसे में साफ है कि जो युवती राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है वह अमूल्या लेओनी नोरोन्हा नहीं है बल्कि मीवा एंड्रेलियो है और वह केरल की छात्र नेता है।

Fact Check
दावा
social media claim found fake
नतीजा
This is not the same lady












Click it and Unblock the Notifications