कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंग में रंगा गया, क्या है सोशल मीडिया पर वायरल इस खबर की सच्चाई, जानें
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने इस युद्ध में रूस का समर्थन करते हुए कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंग में रंग दिया है।
नई दिल्ली, 8 मार्च। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की फर्जी खबरों का भी दौर शुरू हो चुका है। युद्ध को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने इस युद्ध में रूस का समर्थन करते हुए कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंग में रंग दिया है। बता दें की चीनी की एक प्रतिष्ठित वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स ने भी इस खबर को प्रकाशित किया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर कहा कि कुतुब मीनार को रूस के झंडे से रंगा गया है। ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट कर कहा, 'भारत ने नई दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों में से एक कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंगों से रोशन किया।'

चीनी मीडिया का दावा निकला फर्जी
सरकारी समाचार एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने अपनी जांच पड़ताल में चीनी मीडिया के दावे को गलत बताया है। जांच पड़ताल के बाद पीआईबी ने कहा कि चीन की मीडिया ग्लोबल टाइम्स द्वारा किया गया यह दावा कि भारत ने कुतुब मीनार को रूसी झंडे से रंगा है, पूर तरह से गुमराह करने वाला है।
यह भी पढ़ें: भारत में 663 दिनों में सबसे कम कोरोना केस, बीते 24 घंटों में 3,993 नए मामले, एक्टिव केस 49 हजार
जनऔषधि दिवस के अवसर पर रोशन हुई कुतुब मीनार
पीआईबी ने कहा कि कुतुब मीनार को जनऔषधि दिवस 2022 के अवसर पर रोशन किया गया था न की रूस के समर्थन में। बता दें कि 5 मार्च को कुतुब मीनार को जन औषधि दिवस के 4 साल पूरे होने के अवसर पर रौशन किया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। 6 मार्च को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परयोजना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी फोटोज भी शेयर की गई थीं।

Fact Check
दावा
चीनी की वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स के अनुसार भारत ने रूस के समर्थन में कुतुब मीनार को रूसी झंडे के रंग में रंगा
नतीजा
पीआईबी की जांच पड़ताल में इस दावे को गलत पाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications