Fact Check: क्या सरकार के आदेश पर WhatsApp बंद होगा? वायरल मैसेज की जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: सोशल मीडिया के जमाने में सच्ची कम और फर्जी खबरें ज्यादा वायरल होने लगी है। लोग भी किसी भी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास कर एक दूसरे तक फॉरवर्ड करने लग जाते हैं। अब ऐसी ही एक फेक न्यूज सोशल मीडिया के बाजार में घूम रही है, जो एक ऑडियो मैसेज है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा। ऐसे में क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए?

whatsapp

व्हाट्सएप को लेकर मैसेज वायरल

दरअसल, सोमवार रात से पूरी दुनिया में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया, जिसके चलते भारत में रात 9 बजे के बाद से तीनों ऐप को लेकर यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 6 घंटे बाद इस परेशानी का हल निकला। बताया जा रहा है कि आउटेज की वजह से इस तरह की दिक्कत हुई। इस समस्या का तो समाधान हो गया, लेकिन सोसल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज वायरल होने लगा।

ये किया जा रहा दावा

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा, वायरल मैसेज फॉरवर्ड न करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इसे एक्टिवेट कराने के लिए मासिक चार्ज देना होगा। ऐसे में पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल मैसेज की पड़ताल की तो ये दावा पूरी तरह से फेक निकला।

दावा पूरी तरह से झूठा

पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करते हुए बताया कि वायरल मैसेज में किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठा है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। इसी के साथ लोगों से यह भी अपील करते हुए कहा कि ऐसे वायरल मैसेज पर विश्वास ना करें।

Fact Check

दावा

वायरल मैसेज में कहा गया कि केंद्र सरकार के आदेश पर WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा।

नतीजा

यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+