Fact Check: यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने पहनी दादी की साड़ी? जानें सच
नई दिल्ली, 03 फरवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। प्रियंका पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्यभर में रैलियों को संबोधित कर रही हैं। वे डोर-टू-डोर अभियान चला रही हैं और मंदिरों का दौरा कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका की लाल साड़ी पहने और मंदिर की घंटी बजाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी के साथ वायरल हो रही है।

वायरल हो रही पोस्ट में लिखा में प्रियंका की एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में प्रियंका गांधी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। वे मंदिर में घंटा बजाती हुई दिख रही हैं। इस फोटो के साथ कमेंट किया गया है कि, यूपी चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, और दादी की साड़ी भी निकल आई है अलमारी से.... लेकिन मिलेगा वही जो लटक रहा है। अब वन इंडिया की फैक्ट चैक टीम ने इस वायरल पोस्ट की पड़ताल की है।
इस फोटो को हमने जब गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया तो पता चला कि, यह तस्वीर 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले की है। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करते हुए यूपी के अमेठी में एक दुर्गा मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान हमें ये भी पता चला कि, हमने पाया कि यही तस्वीर 2020 के बिहार चुनाव के दौरान भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर को फ्लिकर पर एक यूजर ने 24 अप्रैल 2009 को अपलोड किया था।
फोटो को अपलोड करते हुए यूजर Pressbrief.in ने कैप्शन में लिखा है, अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दुर्गा मंदिर में प्रियंका गांधी। इससे साफ हो गया है कि, वायरल की जा रही फोटो के साथ बताई जा रही जानकारी फेक है। फ़्लिकर पर लाल साड़ी में और उसी स्थान की प्रियंका गांधी की अन्य तस्वीरें भी मौजूद हैं। इसके अलावा फोटो एजेंसी गेटी पर 2009 के चुनाव की इसी तरह की तस्वीरें मिली हैं।
गेटी की ओर से अपलोड की गई इन तस्वीरों के मुताबिक ये 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले की हैं। यूपी के अमेठी में प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार अभियान के समय एक दुर्गा मंदिर का दौरा किया था। बता दें कि, ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि प्रियंका ने कई मौकों पर अपनी दादी इंदिरा गांधी की साड़ी पहनी है। अब 13 साल पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Fact Check
दावा
यूपी में चुनावी मौसम शुरू होते ही प्रियंका गांधी भी दादी की साड़ी में नजर आने लगीं।
नतीजा
यह तस्वीर 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले की है। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करते हुए यूपी के अमेठी में एक दुर्गा मंदिर का दौरा किया था।
Rating
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications