क्या सरकार ने 3 महीने बढ़ाया फाइनेंशियल ईयर? जानें खबर की सच्चाई?
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की वजह से भारत लॉकडाउन है। 14 अप्रैल तक भारत में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। देश बंद होने की वजह से ऑफिस, स्कूल, कॉलवेज, बसें, रेलवे, विमान सेवाएं ठप है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर पूरा देश बंद है। ऐसे में खबरें आने लगी कि वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष (Financial Year) को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी कि केंद्र सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष को 31 मार्च 2020 से बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया है।

सरकार की ओर से सफाई देते हुए कहा कि लॉकडाउन की वजह से सिर्फ स्टैम्प ड्यूटीज की तारीखों में बदलाव किया गया है, जिसे लोगों ने वित्त वर्ष से जोड़ लिया। सरकार ने स्टैम्प ड्यूटीज की तारीख को 1 अप्रैल 2020 से बढ़ाकर 1 जुलाई 2020 कर दिया है। यानी सोशल मीडिया पर चल रही खबरें कि फाइनेंशियल ईयर को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है पूरी तरह से फेक है। लोगों को फेक खबरों से बचने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications