Maharashtra Congress: अशोक चह्वाण के बाद संजय निरुपम भी छोड़ेंगे कांग्रेस? खुल गई असली सच्चाई
Maharashtra Congress, Maharashtra, Maharashtra News, congress, Ashok Chavan, Sanjay Nirupam, महाराष्ट्र, संजय निरुपम, कांग्रेस, अशोक चह्लाण
Maharashtra Congress: कांग्रेस में एक बार फिर टूट का डर सताने लगा है। अशोक चह्वाण के बाद क्या संजय निरुपम भी कांग्रेस छोड़ेंगे। इसको लेकर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।
संजय निरुपम जल्द ही पार्टी से इस्तीफा देने वाले हैं। अशोक चह्वाण के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए अच्छी शुरुआत नहीं है। अशोक चह्वाण महाराष्ट्र के पूर्व सीएम रह चुके हैं।

हालांकि, इस वायरल खबर पर संजय निरुपम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस खबर को झूठ और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि यह खबर सरासर झूठ और बेबुनियाद है। अफवाहों पर आधारित यह खबर निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। यह खबर पूरी तरह से गलत है। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण अब किस पार्टी में शामिल होंगे, ये तो उन्होंने नहीं बताया। लेकिन उन्होंने कहा कि वो अब विकल्प तलाश रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की बात पर अशोक चव्हाण ने कहा कि वो आने वाले 48 घंटों में फैसला लेंगे।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस, डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिये होता है क्या!

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications