Maggi Capsule Fact Check: क्या 30 Second में तैयार होने वाला मैगी कैप्सूल आ गया? टूटेंगे 2 Minute वाले रिकॉर्ड
Maggi Capsule Real or Fake: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सनसनी मचा हुआ है - मैगी कैप्सूल! इंस्टाग्राम रील्स में लोग एक छोटी पीली गोली (capsule) को उबलते पानी में डालते दिख रहे हैं, जो सेकंडों में लंबी-लंबी नूडल्स और मसाला बनाकर तैयार हो जाती है।
दावा है कि अब मैगी के फेमस '2 मिनट' भी पुराने हो गए, क्योंकि यह कैप्सूल तो 30 सेकंड में ही जादू कर देता है। कुछ वीडियो में तो Blinkit से खरीदने का भी जिक्र है। लेकिन क्या यह सच है? आइए फैक्ट चेक करते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखाया जा रहा है?
- एक वीडियो में इंफ्लुएंसर (@adityasoni01_) एक छोटा पीला कैप्सूल दिखाता है, जिस पर Maggi का लोगो है। कैप्सूल को गर्म पानी में डाला जाता है, और अचानक नूडल्स और मसाला बाहर निकल आते हैं।
- फिर थोड़ा पकाकर खाते हैं और तारीफ करते हैं: ' बिल्कुल Maggi जैसा स्वाद!'
- दूसरे वीडियो में एक महिला (@mehaklalwaniart) और छोटी गोली इस्तेमाल करती है, दावा करती है Blinkit से खरीदी।
- ये रील्स लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर चुकी हैं (कुछ पर 40 मिलियन+ व्यूज)।
Maggi Capsule Fact Check: सच क्या है? पूरी तरह फेक और AI जनरेटेड!
मैगी कैप्सूल बिल्कुल फेक है। नेस्ले इंडिया (Maggi की पैरेंट कंपनी) ने ऐसा कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया। सभी वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने हैं। ये रियल नहीं, बल्कि डिजिटल तरीके से क्रिएटेड हैं। Maggi India के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने इन पोस्ट्स पर कमेंट कर स्पष्ट किया:- ' Pls don't celebrate April Fool's day in other months.' (यानी, अप्रैल फूल दूसरे महीनों में न मनाएं।) यह मजाकिया अंदाज में अफवाह को खारिज करना है।
कैसे पकड़े गए झूठ? AI की गलतियां
यूजर्स ने कमेंट्स में कई glitches पकड़े:-
- कांटा (fork) मुड़ा हुआ दिखता है।
- इंसान के हाव-भाव अजीब, नूडल्स मुंह में जाते ही गायब हो जाते हैं।
- चेहरे के एक्सप्रेशन अननैचुरल।
- एक यूजर: ' AI बेकाबू हो रहा है।'
- दूसरा: ' कांटा ठीक कर लेते तो अच्छा होता।'

क्यों वायरल हुए ये वीडियो?
Maggi की '2 मिनट' वाली इमेज से मैच करता है - लोग सोचते हैं शायद सच में कुछ नया आ गया। AI टेक्नोलॉजी अब इतनी एडवांस हो गई कि वीडियो रियल लगते हैं। लेकिन नेस्ले ने कोई ऐसा प्रोडक्ट नहीं लॉन्च किया। अगर होता तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट होती।
सावधानी: ऐसी अफवाहों से बचें
AI से बने फेक वीडियो अब आम हो रहे हैं। हमेशा ऑफिशियल सोर्स चेक करें। Maggi जैसे ब्रांड्स की वेबसाइट या इंस्टाग्राम पर जाएं। अगर कुछ नया प्रोडक्ट आता है, तो कंपनी खुद बताएगी।
तो, मैगी कैप्सूल से '2 मिनट' का रिकॉर्ड टूटने का सवाल ही नहीं उठता - क्योंकि यह कभी अस्तित्व में था ही नहीं! असली Maggi पैकेट ही बेस्ट है। अगली बार कोई वायरल रील देखें तो थोड़ा सोचें - रियल है या AI का कमाल?
ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या स्मृति मंधाना ने कर दिया पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो? सच्चाई आ गई सामने

Fact Check
दावा
मैगी का कैप्सूल आ गया है।
नतीजा
मैगी कैप्सूल बिल्कुल फेक है। नेस्ले इंडिया (Maggi की पैरेंट कंपनी) ने ऐसा कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications