Fact Check: क्या स्मृति मंधाना ने कर दिया पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो? सच्चाई आ गई सामने
Fact Check: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी रद्द होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। इन अफवाहों के बीच, एक नया दावा तेज़ी से वायरल हो रहा है कि तनाव के चलते स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
पलाश मुच्छल की कथित चैट वायरल होने के बाद अनफॉलो वाली बातें सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल गई थीं। इस दावे की सत्यता जानने के लिए हमने दोनों के सोशल मीडिया हैंडल्स की जाँच की।

वायरल दावा क्या है?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स यह दावा कर रहे थे कि कोरियोग्राफर के साथ कथित चैट लीक होने और विवाद बढ़ने के बाद, स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से अपनी डिजिटल दूरी बना ली है और उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
फैक्ट-चेक
क्या कहती है इंस्टाग्राम की हकीकत?
हमारी जाँच में पाया गया कि 'स्मृति ने पलाश को अनफॉलो कर दिया है' का दावा गलत और भ्रामक है।
1. स्मृति मंधाना की फॉलोइंग लिस्ट
जाँच के दौरान, स्मृति मंधाना जिन 163 अकाउंट्स को फॉलो कर रही थीं, उनमें पलाश मुच्छल का नाम अभी भी शामिल है। इतना ही नहीं, स्मृति मंधाना पलाश की बहन और बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल को भी फॉलो कर रही हैं।
2. पलाश मुच्छल की फॉलोइंग लिस्ट
वहीं, पलाश मुच्छल की फॉलोइंग लिस्ट भी यह दर्शाती है कि उनके रिश्ते में डिजिटल ब्रेक नहीं आया है। पलाश मुच्छल, अपनी 317 फॉलोइंग लिस्ट में, स्मृति मंधाना को फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा, वह स्मृति के भाई श्रवण मंधाना और उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को भी फॉलो करते हैं।
अनफॉलो की खबरें सिर्फ अफवाह
विवादों और अलग होने की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा कि स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, झूठा साबित होता है। दोनों हस्तियाँ डिजिटल रूप से अभी भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं, जिससे 'अनफॉलो' करने की खबर कोरा अफवाह मात्र है।












Click it and Unblock the Notifications