Jaisalmer Water: जैसलमेर में जहां निकला अथाह पानी, क्या अब वहां निकल रहे रहस्यमयी पत्थर? जानें सच्चाई
Jaisalmer Water: राजस्थान के जैसलमेर की मोहनगढ़ उप तहसील के 27 बीडी चक 3 जोरावाला में ट्यूबवेल खोदते वक्त अथाह पानी निकलने के बाद दावों की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा। एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जैसलमेर में नलकूप से पानी और गैस निकलने के बाद अब उसी जगह से बड़ा सा रहस्यमयी पत्थर निकला है।
सबसे Aakash Shakya नाम की फेसबुक आईडी से अपलोड यह REEL देखिए, जिसमें लिखा है कि मोहनगढ़ में बोरवेल करते समय पानी आ गया था। पानी रुकने के बाद निकला बहुत बड़ा पत्थर। दो दिन पहले अपलोड इस वीडियो को हजारों लोग देख चुकेहैं। 54 हजार 200 लोगों ने इसे लाइक किया है।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Water: जैसलमेर में जहां पाताल लोक से निकला 'रहस्यमयी पानी', वहां था डायनासोर का राज, मिला सबूत

Aakash Shakya नाम की ही आईडी से एक और REEL अपलोड की गई, जिसमें भी दावा किया गया है कि मोहनगढ़ में बोरवेल करते समय आया अथाह पानी का प्रवाह थमने के बाद चमकीला पत्थर निकला है। इस आईडी के अलावा भी कइयों से जैसलमेर की पानी वाली घटना को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Water: जैसलमेर में ट्रक की 'जल समाधि', अब फिर आएगी प्रलय, ONGC रिपोर्ट पढ़कर DM भी चौंक गए
सबसे पहले जानिए आखिर जैसलमेर में हुआ क्या था? फिर बताते हैं वहां के मौजूदा हालात और वायरल वीडियो के दावों की हकीकत।
जैसलमेर में 850 फीट गहरे नलकूप से निकला था अथाह पानी
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैस लमेर जिले के मोहनगढ़ के 27 बीडी चक 3 जोरावाला इलाके में भाजपा मंडल अध्यक्ष व किसान विक्रम सिंह भाटी के खेत में नलकूप खोदा जा रहा है। जमीन में 850 फीट गहराई तक नलकूप की खुदाई की जा चुकी थी। मौके पर ट्रक व बोरिंग मशीन से नलकूप से पाइप निकाले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जमीन से जलधारा फूट पड़ी।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Water: जैसलमेर की जमीन से 25 करोड़ साल पुराने टेथिस सागर का पानी आया बाहर? चौंक गए वैज्ञानिक

Jaisalmer Water: जैसलमेर में विक्रम सिंह भाटी का खेत बन गया तालाब
नलकूप से पानी पूरे प्रेशर व आवाज के साथ इस कदर निकला मानो कोई समुंद्र की लहरें उठ रही हो। देखते ही देखते विक्रम सिंह भाटी का पूरा खेत तालाब बन गया। पानी के साथ मिट्टी भी खूब निकली। गैस निकलने का भी अनुमान है। 72 घंटे बाद पूरा सिलसिला अपने आप थम गया। किसी को कुछ पता नहीं कि यह सब कैसे हुआ? बोरवेल खुदाई में लगा ट्रक और 22 टन वजनी बोरिंग मशीन भी पानी के उसी गड्डे में समा गई, जो अभी नहीं निकली।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Water: जैसलमेर की जमीन से निकले 'समंदर' का पानी 60 लाख साल पुराना, भूजल वैज्ञानिकों का खुलासा

जैसलमेर में निकला पानी 2 करोड़ साल पुराने टेथिस सागर का
वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक इनखिया की मानें तो जैसलमेर के मोहनगढ़ इलाके में बोरवेल से निकला पानी प्राचीन टेथिस सागर का हो सकता है। पानी व यहां की मिट्टी की जाँच में पता लगा कि इनमें टेथिस सागर के अवशेष हैं, जो लगभग 250 मिलियन (25 करोड़) वर्ष पुराने हैं।
उधर, ओएनजीसी की आपदा प्रबंधन टीम ने जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह को अपने जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें कहा कि बोरवेल वाले गड्डे में दफन ट्रक व बोरिंग मशीन को निकलना किसी नए खतरे को न्योता देना जैसा है। संभवतया कि ट्रक व मशीन के वजह की वजह से पानी व गैस का रिसाव बंद हुआ है। अगर उन्हें बाहर निकाला गया तो फिर से पानी व गैस बाहर आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Water Video: जैसलमेर में जिस ट्यूबवेल से फूटा पानी का फव्वारा, उसकी असली वजह आ गई सामने

Recommended Video
Jaisalmer Water: जैसलमेर में पानी के बाद पत्थर के वायरल वीडियो की हकीकत
जैसलमेर की जमीन से बोरवेल खुदाई के दौरान पानी व गैस के बाद रहस्यमयी पत्थर निकलने के वायरल वीडियो की हकीकत जानने के लिए वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने मोहनगढ़ सरपंच रुकम कंवर को फोन लगाया। फोन उनके बेटे शिवदान सिंह ने उठाया। शिवदान सिंह ने बताया कि नलकूप से पानी निकलना बंद हो चुका है। ट्रक व 22 टन की मशीन अभी भी जमीन में दफन हैं। उन्हें बाहर निकालने से मना कर दिया गया है। अब नलकूप से बड़े व चमकीले पत्थर नहीं निकले हैं। ऐसे दावे के वायरल वीडियो फर्जी हैं।
यह भी पढ़ें- Jaisalmer Viral Video: जैसलमेर के रेगिस्तान में जमीन से अचानक आया पानी का सैलाब, बंजर खेत बन गया तालाब












Click it and Unblock the Notifications