Fact Check: क्या यूपी चुनाव के नतीजों के बाद लंदन जा रहे हैं अखिलेश यादव, जानें इंटरनेट पर वायरल क्लिप का सच
सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ एक दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव मतगणना के अगले दिन यानी 11 मार्च को लंदन जाने वाले हैं।
लखनऊ, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के तीन चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि चौथे चरण का मतदान आज जारी है। चुनाव के नतीजों के आने से पहले सोशल मीडिया पर मतदान और उम्मीदवारों को लेकर खूब गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ एक दावा किया जा रहा है कि अखिलेश यादव मतगणना के अगले दिन यानी 11 मार्च को लंदन जाने वाले हैं।
Recommended Video

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल यह वीडियो अखिलेश यादव के एक टेलिवीजन इंटरव्यू का है, जिसमें इंटरव्यूअर अखिलेश यादव से पूछ रहा है कि क्या आप 11 तारीख को लंदन जा रहे हैं? जिसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं लंदन क्यों न जाऊं।'
वीडियो के साथ की गई छेड़छाड़
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक अखिलेश यादव की जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। क्लिप को एडिट करके उसे भ्रामक तरीके से पेश किया गया है। जबकि ओरिजनल वीडियो में एंकर ने यादव से कहा, 'लोग आरोप लगा रहे हैं कि इन सबके बीच आप लंदन गए थे।' जांच में सामने आया कि अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस का असली वीडियो 23 जून, 2021 को NDTV के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया।
यह भी पढ़ें: VIDEO: इस आदमी ने रास्ते में कुत्ते को मारी लात, हुआ कुछ ऐसा कि लोग बोले- करा ली बेइज्जती, आ गया स्वाद?
11 मार्च को लंदन नहीं जा रहे अखिलेश यादव
असल में एंकर और अखिलेश यादव के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना के हालातों और किसान आंदोलन पर चर्चा हो रही थी। उसी दौरान एंकर ने अखिलेश से किसी बात पर पूछा था कि 'लोग आरोप लगा रहे हैं, इस सब के बीच, आप लंदन गए थे।' इसके जवाब में अखिलेश कहते हैं, 'तुम्हें पता होना चाहिए कि मैं लंदन कब गया था।' उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी साक्षात्कार ने यह जानने के लिए अपना होमवर्क जरूर किया होगा कि मैंने लंदन की यात्रा कब की थी। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी को कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए लंदन गए थे। अर्थात यह वीडियो 23 जून 2021 का है और लोगों को भ्रमित करने के लिए इसे एडिट कर पोस्ट किया गया है।

Fact Check
दावा
यूपी चुनाव के नतीजों के बाद लंदन जा रहे हैं अखिलेश यादव
नतीजा
जांच पड़ताल में सामने आया कि अखिलेश चुनावी नतीजों के बाद लंदन नहीं जा रहे हैं और यह वायरल वीडियो 23 जून 2021 का है जिसे एडिट कर पोस्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications