VIDEO: इस आदमी ने रास्ते में कुत्ते को मारी लात, हुआ कुछ ऐसा कि लोग बोले- करा ली बेइज्जती, आ गया स्वाद?
नई दिल्ली, 23 फरवरी: कई ऐसी बातें होती हैं, जो बहुत आम सी होती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो वायरल हो जाती हैं। रास्ते में खड़े कुत्ते को मार देना कई लोगों की फितरत में होता है। इसमें ये भी मुमकिन है कि कुत्ता की पलटकर काट ले। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते को लात मारने के चक्कर में एक शख्स की तगड़ी 'बेइज्जती' हो गई।

क्या है इस वीडियो में?
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स सड़क किनारे खड़े एक कुत्ते को बेवजह लात मारता है। वो लात तो नहीं मार पाता है लेकिन खुद फिसल कर गिर जाता है। जमीन पर गिरने के बाद वो खुद की बेइज्जती महसूस करता है और इधर-उधर देखता है कि किसी ने देखा तो नहीं।फिर उठता है और कुत्ते पर चिल्लाता है लेकिन कुत्ता वहां से भाग जाता है।

लोग बोले- आ गया क्या स्वाद
इस वीडियो को ट्विटर पर न्यूट्रेहोलिक नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उसने लिखा है- इसे कहते हैं, परफेक्ट कर्मा। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट इस पर आ चुके हैं। लोगों ने जमकर इस शख्स का मजाक उड़ाया है। अलग-अलग मीम शेयर करते हुए लोगों ने 'आ गया स्वाद' और 'करा ली बेइज्जती' जैसे सवाल इस शख्स से किए हैं।
सीसीटीवी के बिना तो पता भी ना चलता
कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि सीसीटीवी काफी काम की चीज है। इस शख्स को लगा कि उसे किसी ने नहीं देखा लेकिन वो नहीं जानता कि उसकी रिकॉर्डिंग हो रही है। अब वो इंटरनेशनल बेइज्जती झेलेगा। ये वीडियो कहां का है, इसका तो पता नहीं चल सकता है लेकिन लोगों को इसे देखने में मजा खूब आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications