Fact Check: कौन है महात्मा गांधी की लाठी पकड़कर चलने वाला ये लड़का, जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

नई दिल्ली: स्वामी आत्मानंद की शुक्रवार को पुण्यतिथि थी। इस दौरान सोशल मीडिया और तमाम न्यूज पोर्टल पर उनकी जिंदगी को लेकर कई सारी खबरें लगीं। इस बीच एक फोटो काफी वायरल हुई। इस फोटो के साथ ही गांधी जी और स्वामी आत्मानंद की करीबियों की बात कही गई थी। सोशल मीडिया पर भी लोग बिना सच्चाई जाने इस फोटो को शेयर करने लगे। ये फोटो फरवरी में भी वायरल हुई थी।

mahatma gandhi

दरअसल आजादी से पहले की एक फोटो में गांधी जी की लाठी पकड़कर एक लड़का चलता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया गया कि 1933 में महात्मा गांधी छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान स्वामी आत्मानंद काफी छोटे थे और गांधी जी की लाठी पकड़कर चल रहे थे। तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रामेश्वर नाम का ये लड़का बड़ा होकर एक संत बनेगा। कई लोग इस तस्वीर को पोस्ट करके स्वामी आत्मानंद को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

हमारी टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही निकली। पहला दावा ये था कि ये छत्तीसगढ़ की तस्वीर है, जोकि गलत है। महात्मा गांधी की ये तस्वीर मुंबई के जुहू बीच की है। वहीं वायरल पोस्ट में दूसरा दावा ये था कि इस तस्वीर में स्वामी आत्मानंद गांधी जी के साथ हैं, ये भी गलत है। महात्मा गांधी की इस ऐतिहासिक तस्वीर में लाठी पकड़कर चल रहा बच्चा उनका पोता है। इससे पहले सीएए विरोधी आंदोलन में इस फोटो को डांडी यात्रा का बता कर वायरल किया गया था।

Fact Check

दावा

गांधी जी की पकड़कर चलते थे स्वामी आत्मानंद

नतीजा

तस्वीर में स्वामी आत्मानंद नहीं बल्कि गांधी जी के पोते ने लाठी पकड़ी है.

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+