'अल्लाह हू अकबर' बोलने वाली मुस्कान को सलमान खान-आमिर खान देंगे 5 करोड़ रुपये? जानें सच
'अल्लाह हू अकबर' बोलने वाली मुस्कान को सलमान खान-आमिर खान देंगे 5 करोड़ रुपये? जानें सच
मुंबई, 12 फरवरी। कर्नाटक के कालेजों में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में आ चुका है। पाकिस्तान के बाद अमेरिका भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुका है। वहीं कई नेता और मशहूर हस्तियां अपनी राय दे चुकी हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड स्टॉर सलमान खान और आमिर खान ने प्रदर्शन के दौरान अल्ला हो अकबर कहने वाली लड़की को 5 करोड़ देने के ऐलान किया है।

मुस्कान खान ने प्रदर्शन के दौरान लगाया था अल्लाह हू अकबर
दरअसल, कर्नाटक के उडुपी के कालेज की मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हिजाब पहनकर अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए सुनाई दे रही है। उसने ये नारा उन छात्रों के विरोध में लगाया जो भगवा गमछा डालकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इसके बाद इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ और कई लोगों ने उसकी जमकर तारीफ की।

जानें क्या किया जा रहा है दावा
वहीं इस वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मुस्कान को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें दावा किया गया कि अल्लाह हो अकबर कहने वाली इस लड़की मुस्कान खान को एक्टर सलमान खान और आमिर खान के अलावा तुर्की सरकार 5 करोड़ रुपये देंगे।

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई
बता दें सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर की जा रही पोस्ट बिलकुल फर्जी हैं और इस रियाटिली से उसका कोई लेना देना नहीं है। ना ही तुर्की सरकार और ना ही अमिर खान और सलमान ने कोई ऐसा कोई ऐलान किया है।

तुर्की सरकार ने भी नहीं किया है ऐसा कोई दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्टली ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि मुस्कान खान को लेकर तुर्की सरकार ने ऐसा कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट बिलकुल भी जारी नहीं किया है। उनकी वेबसाइट पर ऐसी कोई प्रेस रिलीज जारी की है। वहीं सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान ने ना ही अभी तक इस हिजाब विवाद पर स्टेटमेंट जारी किया है और ना ही मुस्कान को कोई इनाम देने का ऐलान किया है।
Bravery at it’s finest #MuslimGirls #muskan pic.twitter.com/doK1N1aBgr
— Humayun AbaXy 🇵🇰 (@AbbasiHumayun) February 8, 2022
ओवैसी ने मुस्कान की है तारीफ
असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्कान खान के वायरल वीडियो देखकर उसको बहादुर बताते हुए तारीफ की थी। ओवैसी ने कहा था मुस्कान ने बहादुरी का प्रदर्शन किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। ओवैसी ने कहा कि अगर वो मुस्कान की जगह लक्ष्मी होती तो भी तारीफ करती।
Massa Allah
— Nizam Khan (@NizamKh91085060) February 11, 2022
Salman Khan Giving Three Crore Rupees To Brave Hijab Girl #Muskan https://t.co/Sjdcck1WhG via @YouTube

Fact Check
दावा
'अल्लाह हू अकबर' बोलने वाली मुस्कान को सलमान खान-आमिर खान देंगे 5 करोड़ रुपये?
नतीजा
सलमान और आमिर ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications