क्या सच में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट के दाम 50 रुपए हो गए हैं? जानिए सच
सोशल मीडिया के इस दौर पर तथ्यात्मक जानकारी हासिल करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। अलग-अलग तरह के दावों के बीच यह तय कर पाना कि कौन सा दावा सही है, कतई आसान नहीं नजर आता है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक दावा काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे दावा किया जा रहा है कि प्लेटफार्म टिकट के दाम अब बढ़कर 50 रुपए हो गए हैं। लेकिन अब खुद पीआईबी ने इसको लेकर तस्वीर साफ की है और बताया कि आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार में प्लेटफॉर्म टिकट 3 रुपए का था, जोकि भाजपा सरकार में बढ़कर 50 रुपए का हो गया है। क्या से क्या हो गया देखते-देखते। सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोग रीट्वीट और लाइक कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा था कि क्या सच में प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए के हो गए हैं। इस पूरे मामले में खुद पीआईबी की ओर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है।
पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से इस दावे को लेकर सफाई दी गई है। पीआईबी की ओर से कहा गया है कि एक ट्वीट में भ्रामक दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेल के प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए हो गई है। लेकिन सच्चाई यह है कि रेल प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपए ही है। विशेष परिस्थितियों में भीड़ व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए डीआरएम के द्वारा अल्पकालिक तौर पर इसकी कीमत को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में पीआईबी ने इस पूरे दावे को भ्रामक करार दिया है। पीआईबी की ओर से एक अन्य ट्वीट करके इस बात की भी जानकारी दी गई है कि वर्ष 2012 में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत को 3 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए कर दिया गया था।

Fact Check
दावा
It was found claim is false
नतीजा
False claim












Click it and Unblock the Notifications