कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने क्या सच में बंद कर दी है महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा? जानें सच्चाई
Karnataka Free bus service for womans: (वनइंडिया एक्सक्लूसिव) कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने 2023 में सत्ता संभालते ही महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू की थी। जिसकी बदौलत राज्य भर की महिलाएं शहर ही नहीं पूरे कर्नाटक भर में राज्य परिवहन की बस में फ्री यात्रा का मजा ले रही हैं। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही फ्री बस सेवा सर्विस को बंद कर दिया गया है।
वनइंडिया हिंदी ने इसकी पड़ताल की, आइए जानते हैं क्या सच में कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए फ्रीस बस सेवा बंद कर दी है?

बता दें कर्नाटक में 2023 विधानसभा चुनाव में जिन पांच चुनावी गारंटियों यानी वादों के दम पर कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका था, उनमें महिलाओं के लिए राज्य भर में फ्री बस सेवा का वादा भी शामिल था। सत्ता संभालते ही कांग्रेस ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए "शक्ति योजना" के तहत महिलाओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में सफर फ्री सर्विस का ऐलान किया था।

हर वर्ग की महिलाएं ले रही फ्री बस सर्विस का मजा
फ्री बस सेवा शुरू होने के बाद गरीब और निम्न मध्य वर्ग की महिलाएं के अलावा संपन्न घरों की महिलाएं भी फ्री बस सेवा का आनंद ले रही हैं। अपने शहर ही नहीं राज्य भर में महिलाएं एक शहर से दूसरे शहर में सरकारी बसों में खूब मुफ्त यात्रा कर रही हैं। फ्री बस सेवा शुरू होने के बाद से सरकारी बसें महिला सवारियों से खचा-खच भरी नजर आती हैं।
क्या सच में बंद कर दी गई है फ्री बस सर्विस?
महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जिससे कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने खूब लोकप्रियता हासिल की और सत्ता में वापसी की है। क्या सच में सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा बंद कर दी है? वन इंडिया हिंदी ने फैक्ट चेक किया तो सच्चाई सामने आई कि कर्नाटक की सिद्धारमैय्या सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया है।
महिलाओं ने बयां किया फ्री बस सेवा का ये सच
बेंगलुरू के बिग्रेड बस स्टॉप पर केआरसीटीसी की बस संख्या KA 57 F 1393 पर सवारी कर रही महिला यात्री देवकी ने बताया कि वो फ्री यात्रा ही कर रही हैं। बस कंडक्टर को हर दिन की तरह बस आधार कार्ड की कॉपी दिखाकर बस में हर दिन की तरह फ्री यात्रा करने दिया जा रहा है।
कोननकुंटे क्रास बस स्टॉप पर बस से उतरी सुकन्या ने बताया कि उससे भी कोई किराया नहीं लिया गया। हर दिन की तरह वो फ्री यात्रा की।

सरकार ने क्या जारी किया है ऐसा कोई आदेश?
हमारे वनइंडिया कन्नड़ा ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बेंगलुरू ही नहीं पूरे कर्नाटक में महिलाओं को मिलने वाली फ्री बस सेवा पहले की तरह अभी भी जारी है। कर्नाटक सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।
फ्री बस सेवा से घाटे में KSRTC
दरससल, कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्टे कॉर्पोरेशन ने (KSRTC) को बीते तीन महीने में 295 करोड़ का घाटा हुआ है। आलम ये है कि KSRTC का आस्तित्व खतरें में नजर में आने लगा है। ये ही वजह है कि KSRTC ने महिलाओं की फ्री बस सेवा यानी शक्ति योजना को बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही बस किराए में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की मांग की है।
KSRTC ने प्रस्ताव किया है पारित
KSRTC के चेयरमैन एसआर श्रीनिवास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निगम के बोर्ड ने बस का किराया बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। निगम के एसोसिएशन का कहना है कि अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो वो स्वत: कोई निर्णय ले लेंगे क्योंकि घाटा सह रहे निगम को बचाने के लिए तुरंत कोई ठोस उपाय किया जाना बेहद जरूरी है।
15 से 20 प्रतिशत बढ़ सकता है किराया
बता दें बेंगलुरू में बीएमटीसी के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में प्रदेश सरकार महिलाओं की फ्री बस सेवा को बंद किसी हालत में नहीं करेगी लेकिन परिवहन विभाग के हो रहे घाटे को दूर करने के लिए किराए में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में महिलाओं की फ्री बस सेवा पड़ी महंगी? KSRTC के 295 करोड़ डूबे, किराए में भारी बढ़ोतरी की तैयारी

Fact Check
दावा
कर्नाटक में महिलाओं के लिए बंद की गई फ्री बस सेवा
नतीजा
false news












Click it and Unblock the Notifications