Nuh Violence: क्या उज्जैन तक तपिश? फर्जी दावे के कारण भीड़ ने शख्स को बुरी तरह पीटा, Fact Check में कलई खुली

Nuh Violence से जुड़े गलत दावों के कारण मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शख्स को भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैक्ट चेक में फर्जी दावों की कलई खुल गई।

दरअसल, हरियाणा के नूह और मेवात में हुई हिंसा के कारण बने तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर गलत दावे भी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। हिंसा से जुड़े गलत दावों के आधार पर एक शख्स की पिटाई की गई।

Nuh Violence

सोशल मीडिया पर एक वीडियो दो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हुई। कई लोग एक आदमी को सड़कों पर पीट रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम में हुई हिंसा से जोड़ रहे हैं।

एक अन्य दावे में कहा गया है कि वीडियो में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हिंदू व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने वाले एक मुस्लिम युवक को पकड़ने के बाद भीड़ ने पिटाई की।

सच क्या है?

वीडियो उज्जैन का है और इसका हरियाणा से कोई संबंध नहीं है। इसमें दिखाया गया है कि 28 जुलाई को मुस्लिम समुदाय की भीड़ एक हिंदू व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद उज्जैन के खाराकुआ पुलिस स्टेशन के बाहर उस पर हमला कर रही थी।

दोनों दावे झूठे हैं। वायरल वीडियो में ना तो उज्जैन में हिंदू युवक की मौत के बाद समुदायों के बीच हुई मारपीट दिख रही है और ना ही इसमें हरियाणा में हो रही हिंसा दिख रही है।

सच्चाई का पता कैसे चला?

वीडियो वायरल होने और गुमराह करने वाले दावों के बाद पड़ताल की गई। क्विंट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के कुछ कीफ़्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर वीडियो ट्वीट सामने आया।

मध्य प्रदेश के हिंदी दैनिक- पीपुल्स समाचार ने यही वीडियो 30 जुलाई को शेयर कर बताया था, ''मुस्लिम लड़की से छेड़छाड़ मामले पर चर्चा के दौरान एक युवक ने महाकाल सवारी पर टिप्पणी की।'' ट्वीट के मुताबिक, हंगामा होने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसी घटना से जुड़ी 30 जुलाई की इंडिया टुडे रिपोर्ट भी सामने आई। इस खबर के अनुसार, 28 जुलाई को उज्जैन के खाराकुआ में एक फिजियोथेरेपिस्ट जरीन खान के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।

आरोपियों ने महिला और उसके परिचित तौफीक खान के साथ भी मारपीट की। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में दो कांग्रेस नेताओं, नूरी खान और रवि भदौरिया का बयान भी सामने आया। स्थानीय लोगों के साथ तमाम लोगों ने सख्त सजा और संदेश की मांग करते हुए, आरोपी हितेश बड़वाया का घर ध्वस्त करने की मांग की।

उज्जैन के पत्रकार विजय यादव से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह वीडियो उज्जैन का है और 28 जुलाई को रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने बताया, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग खाराकुआ थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR कराने गए। मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ।

पत्रकार के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के आक्रोशित लोग खाराकुआ में पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और धरना दिया। इसमें एक व्यक्ति को 'महाकाल सवारी' के बारे चिल्लाते सुना गया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हिंदू लोग भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी।

डॉक्टर ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। मारपीट का एक वीडियो पिछले हफ्ते भी वायरल हुआ था। ऐसे में हरियाणा से लिंक करने वाले दावे झूठे निकले। वायरल वीडियो में ना तो उज्जैन में हिंदू युवक की मौत के बाद समुदायों के बीच हुई मारपीट है। ना ही हरियाणा के नूह में हुई हिंसा।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो दो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हुई। कई लोग एक आदमी को सड़कों पर पीट रहे हैं। दावा हरियाणा के नूह में हुई हिंसा से जुड़ा है।

नतीजा

दोनों दावे झूठे हैं। वायरल वीडियो में ना तो उज्जैन में हिंदू युवक की मौत के बाद समुदायों के बीच हुई मारपीट दिख रही है और ना ही इसमें हरियाणा में हो रही हिंसा दिख रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+