Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फैक्ट चैक: कोरोना वैक्सीन लेने के लिए देने होंगे 500 रुपए, जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

फैक्ट चैक: कोरोना वैक्सीन लेने के लिए देने होंगे 500 रुपए, जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली। देश में 16 जनवरी को कोरोना वायरस टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। जिसके बाद एक करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। एक मार्च से टीकाकरण का अगला दौर शुरू होना है। जैसे-जैसे टीकाकरण के अगले दौर की तारीख नजदीक आ रही है, कई तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। जिसमें वैक्सीन लेने के लिए 500 रुपए चार्ज, आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन और कई दावे किए जा रहे हैं। जिसमें कुछ एकदम फर्जी तो कुछ आधी-अधूरी सच्चाई के साथ चलाए जा रहे हैं।

fake message viral claims coronavirus vaccine to be priced 500 rupees know what govt says

पीआईबी फैक्ट चैक ने इन दावों की सच्चाई बताई है। पीआईबी फैक्ट चैक ने शनिवार को ट्वीट कर कहा है कि कुछ व्हाट्सएप मैसेज में कहा जा रहा है कि एक मार्च से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में अगर कोई टीका लगवाएग तो उसे 500 रुपए देने होंगे। साथ ही आधार कार्ड लाना जरूरू होगा। इसके अलावा टीका उनको ही लगेगा, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करा रखा है। 60 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लेने के लिए वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड ले जाना जरूरी होगा।

केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे ये मैसेज दावे भ्रामक हैं। इनमें कई बातों को अलग तरह से पेश किया गया है। पीआईबी ने कहा है कि1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में 60 साल से ज्‍यादा उम्र वाला हर व्‍यक्ति वैक्सीन लगवा सकेगा। वहीं 45 साल से ज्‍यादा उम्र वाले ऐसे लोग जिन्‍हें पहले से ऐसी बीमारियां हैं जिनसे उन्‍हें कोविड-19 का ज्‍यादा खतरा है, उनको टीका लगाया जाएगा।

केंद्र सरकार के मुताबिक, करीब 10 हजार सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्‍सीन मुफ्त में दी जाएगी। निजी अस्‍पतालों में टीका लगवाने के लिए कुछ फीस अदा करनी होगी। यह रकम कितनी होगी, सरकार ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। बता दें कि सीरम ने सरकार के लिए अपनी वैक्सीन के डोज की कीमत 200 रुपए और बायोटेक ने 295 रखी है। रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस को लेकर सरकार ने अभी कोई घोषणा नहीं की है। एक-दो दिन में इसे लेकर जानकारी दी जाएंगी।

Fact Check

दावा

कोरोना टीकाकरण के लिए लिए जाएंगे 500 रुपए

नतीजा

मैसेज में किए जा रहे दावे आधे-अधूरे और भ्रामक

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+