Fact Check: क्या रघुराम राजन बनाए गए बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर? जानें वायरल सच
नई दिल्ली, 12 मई: सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अब बैंक ऑफ इंग्लैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है। फेसबुक पर कई लोगों ने इसी तरह के पोस्ट साझा की है। जिसमें रघुराम राजन को बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर के रूप में नियुक्ति किए जाने को लेकर बधाई दी है। इसके साथ ही खेद व्यक्त किया है कि, उन्हें भारत सरकार के साथ काम करने के अधिक अवसर नहीं दिए गए।

सोशल मीडिया पर वारयल हो रही इस पोस्ट की अब वन इंडिया की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की है। हमारी जांच में वायरल हो रही खबर फर्जी साबित हुई है। एंड्रयू बेली बैंक ऑफ इंग्लैंड के वर्तमान गवर्नर हैं, और उनका कार्यकाल मार्च 2028 तक जारी रहेगा। उन्हें 2019 में बैंक ऑफ इंग्लैंड का गर्वनर नियुक्त किया गया था। उस समय उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं किया था।
जब हमने खोजबीन की तो हमें ऐसी कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली जिसने रघुराजन राजन की ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर के रूप में कथित नियुक्ति की पुष्टि की हो। अगर ऐसी कोई नियुक्ति होती तो भारत और ब्रिटेन के समाचार पत्रों में बड़े पैमाने पर छापी गई होती। बैंक की वेबसाइट ने एंड्रयू बेली को गवर्नर के रूप में भी सूचीबद्ध किया है। उन्हें 16 मार्च, 2020 को नियुक्त किया गया था और गवर्नर के रूप में उनका कार्यकाल 15 मार्च, 2028 को समाप्त होगा।
हालांकि 2019 में, कुछ समाचार रिपोर्टों ने दावा किया कि रघुराम राजन यूके के केंद्रीय बैंक के तत्कालीन गवर्नर मार्क कार्नी के उत्तराधिकारियो की रेस में शामिल प्रबल दावेदारों में से एक हैं। लेकिन जुलाई 2019 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में राजन ने कहा कि उन्होंने यूके के सेंट्रल बैंक में टॉप जॉब के लिए एप्लाई भी नहीं किया है। क्योंकि मुझे लगता है कि हाल के दिनों में केंद्रीय बैंकिंग सिस्टम में अधिक राजनीति होने लगी है।

Fact Check
दावा
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अब बैंक ऑफ इंग्लैंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
नतीजा
हमें ऐसी कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली जिसने रघुराजन राजन की ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक के नए गवर्नर के रूप में कथित नियुक्ति की पुष्टि की हो।












Click it and Unblock the Notifications