Fact Check: विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए सुब्रमण्यम स्वामी, फेक निकला दावा
नई दिल्ली, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते देखा गया है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं द्वारा की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक फोटो सामने आई जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। एक दावा यह किया गया कि विपक्ष के बैठक में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बैठक में शामिल हुए। दूसरा दावा ये किया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी छोड़ विपक्षी पार्टी की सदस्यता ले ली है।

हालांकि जब इन तस्वीरों का जांच की गई तो सभी दावे झूठे साबित हुए। दरअसल, कुछ दिनों पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को अपनी पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणियों के लिए 'स्वतंत्र राजनेता' कहा था। अब विपक्षी नेताओं द्वारा आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग की एक तस्वीर को भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि स्वामी ने ब्रीफिंग में भाग लिया। यह दर्शाता है कि वह आधिकारिक तौर पर विपक्ष में शामिल हो गए हैं।
Congratulations @Swamy39 Ji for your officially Joining pic.twitter.com/MDsrH4F0AY
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) September 25, 2021
यह भी पढ़ें: Fact Check: वैक्सीन नहीं लगवाई तो कट जाएगी बिजली और जब्त हो जाएगा राशन कार्ड, जानें सच
वायरल फोटो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं को भी देखा जा सकता है। दिल्ली बीजेपी इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुब्रमण्यम स्वामी को आधिकारिक तौर पर शामिल होने के लिए बधाई।' वायरल फोटो की जब जांच की गई तो पता चला फोटो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है। कांग्रेस नेता मनीष चतरथ ने पुष्टि की है कि भूरे रंग की जैकेट में दिखाई दे रहा व्यक्ति सुब्रमण्यम स्वामी नहीं हैं। शेयर की गई फोटो गेटी इमेजेज के अनुसार, यह तस्वीर 10 दिसंबर, 2018 को नई दिल्ली में संसद भवन एनेक्सी में विपक्षी दलों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन पर चर्चा के लिए एक बैठक के बाद प्रेस वार्ता की गई थी।

Fact Check
दावा
विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए सुब्रमण्यम स्वामी
नतीजा
फोटो में दिखाई दे रहा शख्स सुब्रमण्यम स्वामी नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications