Fact Check: वैक्सीन नहीं लगवाई तो कट जाएगी बिजली और जब्त हो जाएगा राशन कार्ड, जानें सच

नई दिल्ली, सितंबर 24: सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई मैसेज में इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज के बाद कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। कही ये दावे किए जा रहे हैं कि वैक्सीन लोगों को नपुंसक कर रही है। इन फर्जी दावों के चलते लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। कई जगहों पर लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया है। अब इसी से मिलता जुलता एक और दावा किया जा रहा है।

If not vaccinated electricity will be cut and the ration card will be confiscated, know the truth

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई तो उसी बिजली काट दी जाएगी और राशन कार्ड जब्त कर लिया जाएगा। दरअसल एमपी के बड़वानी में वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन पर बड़ा आरोप लगा था। जिसमें वैक्सीनेशन नहीं करवाने वाले परिवार के सदस्यों के राशन कार्ड जब्त करने और बिजली कनेक्शन के साथ नल कनेक्शन काटने का दावा किया था।

अब इस मामले को लेकर सरकार की ओर फैक्ट चेक आया है। भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी पीआईबी ने इस दावे का न केवल खंडन किया है। भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्यण नहीं लिया गया है।

If not vaccinated electricity will be cut and the ration card will be confiscated, know the truth

पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा कि, एक तस्वीर में फ़र्ज़ी दावा किया जा रहा है कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उनके घरों की बिजली काट दी जाएगी और राशन कार्ड ज़ब्त कर लिया जाएगा। #PIBFactCheck कोविड टीकाकरण करवाना अनिवार्य नहीं हैं लेकिन कोरोना से बचाव के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। टीकाकरण अवश्य करवाएं।

फर्जी खबर यानी फेक न्यूज से निपटने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम द्वारा आप भी किसी भी संदेश की सत्यता की जांच करा सकते हैं। इसके तहत मीडिया में सरकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी खबरों की सच्चाई का पता लगाया जाता है।

Fact Check

दावा

अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई तो उसी बिजली काट दी जाएगी और राशन कार्ड जब्त कर लिया जाएगा।

नतीजा

भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्यण नहीं लिया गया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+