Fact Check: गुजरात में आप नेता के घर मिला नोटों का अंबार?, जानिए Viral वीडियो का सच
नई दिल्ली, 17 सितंबर: देश के कई राज्यों में केंद्रीय जांच एजेसियों की छापेमारी जारी है। ईडी लेकर इनकम टैक्स की टीमें ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर नोटों के बंडल और मशीन के पैसों के गिनने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ईडी द्वारा गुजरात आप नेता के घर पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए बरामद किए हैं। आखिर क्या इस वायरल वीडियो की सच्चाई, जानिए?

दावा-सूरत में ईडी की कार्रवाई
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सूरत के कपड़ा व्यवसायी शेखर अग्रवाल के घर पर छापा मारा था। जहां 2000 हजार और 500 के नोटों का अंबार मिला, जिसको गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी। पोस्ट के मुताबिक शेखर अग्रवाल हाल ही में कांग्रेस पार्टी से आप में शामिल हुए हैं।

जानिए Video की हकीकत
हालांकि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा यह पूरी तरह से झूठा निकला। ईडी ने छापेमारी तो की है, लेकिन सूरत का दावा फेक है। फैक्ट चेक में वीडियो कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का है, ना कि गुजरात के सूरत का। बता दें कि ईडी ने यह कार्रवाई कोलकाता में आमिर खान नाम के एक गेमिंग ऐप ऑपरेटर के घर का की थी, जहां 17 करोड़ रुपए मिले थे।
#ED recovers over Rs 40 crores amidst raids from a #Kolkata-based businessman Nesar Ahmed Khan in connection with mobile gaming app fraud. Khan’s son Amir launched an app E-Nuggets, which was designed for the purpose of defrauding public.
Counting still goin in.#WestBengal pic.twitter.com/bvJAmimYLH
— KafirOphobia (@socialgreek1) September 10, 2022
कोलकाता में की थी कार्रवाई
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने 10 सितंबर को कोलकाता के गार्डन रीच में एक व्यापारी आमिर खान के परिसर से 17 करोड़ रुपए मनी लॉन्ड्रिंग केस में पकड़े थे। आरोपी ई-नगेट्स नाम का एक ऐप चलाता था, जिसके उसने यूजर्स का पैसा ठगा था। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में सूरत में ऐसी कोई कार्रवाई की भी खबर नहीं है।
यहां तक इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शेखर अग्रवाल नाम के किसी व्यापारी के घर ऐसा कोई एक्शन लिया गया है और ना ही शेखर अग्रवाल नाम का कोई प्रमुख व्यवसायी कांग्रेस पार्टी से आप में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे में वायरल वीडियो का दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रही है कि गुजरात में आप नेता के घर ईडी ने कार्रवाई की है।
नतीजा
वीडियो कोलकाता है, जहां गेमिंग ऐप संचालक के घर पर ईडी ने छापा मारकर 17 करोड़ रुपए बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications