Fact Check: क्या आपसे भी ईमेल, मैसेज के जरिए मांगी गई है वित्तीय जानकारी? तो जान लें साइबर क्राइम ने क्या कहा?

Fact Check:क्या आपसे भी ईमेल, मैसेज के जरिए मांगी गई है वित्तीय जानकारी? तो जान लें साइबर क्राइम ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर: आजकल साइबर क्राइम बहुत ही ज्यादा एक्टिव हो गया है। आये दिन साइबर क्राइम से जुड़ी ठगी का मामला सुनने को मिलता है। साइबर क्राइम में वैसे अपराध शामिल होते हैं, जिसमें कंप्यूटर या ऑनलाइन के माध्यम से किसी को नुकसान पहुंचाया जाता है। खासकर फेस्टिवल सीजव में आकर्षक ऑफर देने के बहाने साइबर क्राइम की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। उपभोक्ता की निजी और वित्तीय जानकारी धोखे से मांगकर अपराधी सिक्योरिटी को नुकसान तो पहुंचाता ही है साथ ही उपभोक्ता के पैसे भी चुराया जा सकता है। इन सभी चीजों से बचने के लिए भारत सरकार की ओर संचालित अधिकारिक ट्विटर हैंडल 'साइबर दोस्त' ने लोगों को सचेत रहने को कहा है।

cyber crime

साइबर दोस्त ने ट्वीट कर कहा है, ईमेल, टेक्स्ट, संदेश या फोन कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत या कोई भी वित्तीय जानकारी के लिए अजनबियों के अनुरोध पर कभी भी प्रतिक्रिया न दें। सावधान रहें और साइबर क्राइम से सेफ रहें। यानी अगर आपको किसी भी तरह का फोन, मैसेज या ईमले निजी जानकारी मांगी जाए तो बिल्कुल भी शेयर ना करें।

साइबर दोस्त ने ये भी कहा है कि उपभोक्ता अपने सेंसटिव और पर्सनल जानकारी अपने तक ही सीमित रखें। साइबर दोस्त ने यह भी कहा है कि अपना कंप्यूटर या मोबाइल फोन कहीं भी अनलॉक ना छोड़े। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त भी भी पासवर्ड या साइट को लॉगइन ना छोड़े।

बता दें कि फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी सरकार के अलावा बैंक, बीमा कंपनी, टेलिकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को सचेत कर रही है। हाल ही में साइबर फ्रॉड से सावधान करने के लिए टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने यूजर्स एक मेल के जरिए सूचना दी है। जिसमें पिछले कुछ समय से बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाएं से सावधान रहने और बचने के टिप्स दिए गए हैं। एयरटेल ने अपने 35 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को को सावधान किया है।

Fact Check

दावा

फेस्टिवल सीजन में साइबर क्राइम की ओर से फर्जी कॉल, मैसेज और ईमेल के जरिए ठगी के मामले बढ़ रहे हैं।

नतीजा

फेस्टिवल सीजन में साइबर क्राइम से बचने के लिए फर्जी कॉल, मैसेज और ईमेल से सावधान रहें।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+