Fact Check: निमीषा प्रिया केस में फर्जी चंदा वसूली का भंडाफोड़, विदेश मंत्रालय ने बताया सच
Nimisha Priya Case Fact Check: सरकार ने एक बैंक खाता खोला है जिसमें लोगों से सीधे पैसे जमा करने और आर्थिक मदद करने की अपील की गई है। दावा इतना वायरल हुआ कि कई लोगों ने इसे सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया।
लेकिन विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे मामले पर बड़ा अपडेट देते हुए साफ किया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि ऐसे संदेशों से दूर रहें और किसी भी खाते में पैसे न डालें।

वायरल दावे पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि निमीषा प्रिया केस में मदद के लिए भारत सरकार ने एक आधिकारिक बैंक खाता खोला है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में लोगों से अपील की गई थी कि वे इस खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करें।
MEA FactCheck ने 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमें सोशल मीडिया पर ऐसे दावे देखने को मिले हैं जिनमें कहा जा रहा है कि निमीषा प्रिया मामले में भारत सरकार द्वारा नामित बैंक खाते में धनराशि देने की अपील की जा रही है। यह पूरी तरह फर्जी दावा है।" मंत्रालय ने साफ किया कि ऐसा कोई बैंक खाता अस्तित्व में ही नहीं है और जनता को चेतावनी दी कि ऐसे संदेशों से गुमराह न हों।
ये भी पढ़ें Fact Check: क्या PAK ने गिराए भारत के 6 जेट? सेना प्रमुख का वीडियो वायरल, PIB ने खोली साजिश की पोल
विदेश मंत्रालय ने लोगों से की अपील
विदेश मंत्रालय ने साथ ही यह भी अपील की कि लोग इस संवेदनशील मामले में अफवाहें फैलाने या उन पर भरोसा करने से बचें। मंत्रालय ने कहा कि निमीषा प्रिया केस में भारत सरकार लगातार हरसंभव मदद कर रही है। प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने प्रिया के परिवार की मदद के लिए वकील नियुक्त किया है, नियमित दूतावास यात्राओं की व्यवस्था की है और यमन की सरकार व अन्य मित्र देशों से संपर्क बनाए हुए है।
कौन हैं निमीषा प्रिया?
गौरतलब है कि निमीषा प्रिया, केरल की 37 वर्षीय नर्स हैं। उन्हें 2017 में अपने बिज़नेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के आरोप में दोषी पाया गया था। 2020 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी और नवंबर 2023 में यमन की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल ने इस सजा को बरकरार रखा था। उनकी फांसी 16 जुलाई 2024 को तय थी लेकिन भारत सरकार के राजनयिक प्रयासों के चलते इसे टाल दिया गया।
MEA ने साफ किया है कि प्रिया की मौत की सजा अभी बरकरार है और इस मामले में केवल आधिकारिक अपडेट्स पर ही भरोसा किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें Fact Check: CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने पाला मकाऊ तोता, लोगों ने बताया गैरकानूनी, जानिए क्या हैं नियम

Fact Check
दावा
नतीजा
Nimisha Priya case fake donation account exposed
Rating
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications