Fact Check: CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने पाला मकाऊ तोता, लोगों ने बताया गैरकानूनी, जानिए क्या हैं नियम
Fact Check: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फ्रेंडशिप डे के दिन एक खास दोस्त के साथ अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बहस छिड़ने लगी है। दरअसल अमृता जिस तोते के साथ खेलती दिख रही हैं उसकी कीमत भारत में डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपए के बीच में बताई जाती है।
क्या है विवाद?
दरअसल, इस लखटकिया तोते को लेकर असल बहस इसकी कीमत पर नहीं बल्कि इसकी कैटगरी पर छिड़ी है। दरअसल भारत में किसी भी वन्यजीव को पालना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (Wildlife Protection Act, 1972) का उल्लंघन करना माना जाता है। यहां तक कि किसी भी वन्यजीव (पक्षी या जानवर) रखने, खरीदने और बेचने पर भी पाबंदी है। लेकिन मकाऊ तोता भारतीय पक्षी नहीं है, इसलिए इस पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू नहीं होता। पर CITES के नियम लागू होते हैं।

मकाऊ तोते के लिए नियम-
मकाऊ (Macaw) भारत की स्थानीय प्रजाति नहीं है; यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका का पक्षी है।भारत में विदेशी पक्षियों (exotic birds) को पालतू बनाकर रखने पर सीधा प्रतिबंध नहीं है, लेकिन उसे कानूनी आयात किया गया होना चाहिए। CITES (Convention on International Trade in Endangered Species) के नियमों का पालन होना चाहिए। साथ ही आपके पास वैध खरीद/आयात का कागज़ होना ज़रूरी है।
अगर कागज नहीं तो...
विदेशी प्रजाति होने पर भी, अगर आपके पास कस्टम्स या वैध खरीद के प्रमाण नहीं हैं, तो वन विभाग इसे अवैध कब्ज़ा मान सकता है और पक्षी को ज़ब्त कर सकता है। CITES सूची में आने वाली प्रजातियों (जैसे कई तरह के मकाऊ) के लिए पंजीकरण (registration) और आयात के समय अनुमति ज़रूरी है। अमृता फडणवीस के मुताबिक उन्होंने यह तोता शहर के रजिस्टर्ड ब्रीडर से खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने कागजी प्रक्रिया का भी पालन किया है।
2020 में खो गया था तोता
साल 2020 में एक बार अमृता फडणवीस टाइगर नाम के इस तोते के साथ खेल रहीं थी। तब अचनाक ये उनके दायरे से बाहर चला गया और खो गया। बाद में महाराष्ट्र राजभवन के एक कर्मचारी को यह तोता मिला। खोजबीन के बाद अमृता अपनी बेटी के साथ इसे लेने पहुंची थीं। यह तोत 5 साल से भी ज्यादा वक्त से अमृता फडणवीस के घर का हिस्सा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications