Fact Check: विराट कोहली ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा? जानिए वायरल फोटो का सच
नई दिल्ली, 04 दिसंबर। भारतीय टीम के कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली के फैन फॉलोइंग करोड़ो में है। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद कई लोगों को इस खूबसूरत कपल के खूबसूरत बच्चे का इंतजार था। हालांकि वह इंतजार पिछले साल लॉकडउन में खत्म हुआ और अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। कई महीने बीत जाने के बाद भी फैंस विराट-अनुष्का की बेटी की एक झलक देखने को तरस रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें विराट कोहली और उनकी बेटी के होने का दावा किया जा रहा है। इस फोटो में विराट कोहली जैसा दिखने वाला शख्स गोद अपनी बेटी लिए नजर आ रहा है। देखते ही देखते ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। हालांकि फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। बता दें कि अपने एक क्यूएनए सेशन में विराट ने बताया था कि वह अपनी बेटी को कभी सोशल मीडिया पर नहीं दिखाएंगे।

क्या फोटो में है विराट कोहली की बेटी
लेकिन वायरल फोटो को लेकर कई लोगों ने दावा किया कि आखिरकार विराट ने अपनी बच्ची के चेहरा सोशल मीडिया पर दिखा ही दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है। दो फोटो सामने आई है जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है। इन दोनों तस्वीरों में बच्ची का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली का चेहरा सामने आ गया।'
Recommended Video

पड़ताल में झूठा निकला दावा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब फैक्ट चेक टीम ने इस फोटो की पड़ताल की तो इसके साथ किया जा रहा दावा गलत पाया। वायरल हो रही फोटो पश्चिम बंगाल के राणाघाट निवासी विराट कोहली की हमशक्ल सुशोभन लाहिड़ी की है। सुशोभन के साथ नजर आ रही प्यारी बच्ची उनकी भांजी है। खुद सुशोभन ने इसकी पुष्टि की है। पड़ताल करने पर एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट नजर आया जो 'सुशोभन लाहिड़ी' नाम के शख्स की फेसबुक पोस्ट के तौर पर शेयर किया गया था।

मई में पोस्ट की गई थी फोटो
सुशोभन लाहिड़ी सोशल मीडिया पर विराट कोहली के हमशक्ल के तौर पर मशहूर हैं, उनका अपना फेसबुक पेज भी है। सुशोभन क्रिकेटर विराट कोहली की स्टाइल में ही शेव रखते हैं। वायरल हो रही सुशोभन की फोटो 4 मई, 2021 को उनके फेसबुक पेज पर शेयर की गई थी। फोटो के साथ कैप्शन में 'मामा' लिखा है जिससे यह संकेत मिलता है कि सुशोभन उस बच्ची के मामा है। 16 नवंबर, 2020 को उन्होंने एक और फोटो पोस्ट की जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'विराट कोहली की टीम मैच से पहले ही डर गई थी...', भारत-पाक T20 मैच पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Fact Check
दावा
विराट कोहली ने दिखाया अपनी बेटी का चेहरा।
नतीजा
विराट कोहली के हमशक्ल सुशोभन लाहिड़ी की है तस्वीर।












Click it and Unblock the Notifications