Fact Check: 'कांग्रेस सरकार आ रही है', क्या सच में मोदी के मंत्री ने चुनावों के बीच कहा ऐसा, क्या है सच?

Fact Check: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर सोशल मीडिया पर कई फेक और भ्रामक खबरें वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, इन्होंने लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान कहा है कि, ''परिवर्तन की लहर बहुत स्पष्ट है, कांग्रेस सरकार आ रही है।'' आइए जानें क्या है इस वायरल वीडियो का सच? क्या सच में अर्जुन राम मेघवाल ने 'कांग्रेस की जीत' की बात कही थी।

Fact Check

अर्जुन राम मेघवाल के वीडियो को लेकर क्या किया जा रहा है दावा?

सोशल मीडिया पर कई यूर्जस ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर कई सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक बना रहे हैं।

अर्जुन राम मेघवाल वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि, ''मैं तो काफी दिनों से इसको देख रहा हूं। जनता का बहुत स्पष्ट रुझान है। परिवर्तन है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।''

क्या है अर्जुन राम मेघवाल के वायरल वीडियो का सच?

ये वीडियो आधा-अधूरा है और लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो असल में इस साल का नहीं बल्कि 2023 का है। वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें सितंबर 2023 के कुछ ट्वीट्स में मिले हैं, जिससे ये पता चलता है कि ये वीडियो सालभर पुराना है।

अर्जुन राम मेघवाल की फिसल गई थी जुबान

इस वायरल वीडियो का लंबा वर्जन यानी पूरा वीडियो 'न्यूज तक' के यूट्यूब चैनल पर 12 सितंबर 2023 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफ-साफ बताया गया है कि मीडिया को बाइट देते वक्त अर्जुन राम मेघवाल की जुबान फिसल गई और उन्होंने बीजेपी की जगह कांग्रेस की सरकार आने की बात कह दी।

असल में वीडियो को वायरल करने वाले लोगों ने बड़ी सफाई से वीडियो का सिर्फ उतना ही हिस्सा एडिट किया, जिसमें अर्जुन राम मेघवाल की जुबान फिसली थी और वह गलती से भाजपा की सरकार आने वाली है कि जगह कांग्रेस की सरकार आर रही है, कह दिए थे। लेकिन वायरल वीडियो से वो हिस्सा हटा दिया गया है।

Fact Check

दावा

दावा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- 'कांग्रेस सरकार आ रही है'

नतीजा

सच: नहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के वीडियो को गलत दावों से वायरल किया जा रहा है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+