Fact Check: क्या श्रद्धांजलि देते वक्त शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर थूका था?

मुंबई, 07 जनवरी। रविवार का दिन पूरे भारत के लिए बहुत बड़ा दुख लेकर आया क्योंकि इस दिन भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। भारत रत्न लता मंगेशकर के जाने से संगीत का एक युग समाप्त हो गया है।। बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती करवाया गया था, जहां वो 29 दिनों तक जीवन से संघर्ष करती रहीं लेकिन कल सुबह उनके संघर्ष पर विराम लग गया। रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

Recommended Video

    Shahrukh Khan ने श्रद्धांजलि देते वक्त क्या Lata Mangeshkar के पार्थिव शरीर पर थूका? |वनइंडिया हिंदी
     शाहरुख खान भी पहुंचे थे शिवाजी पार्क

    शाहरुख खान भी पहुंचे थे शिवाजी पार्क

    शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम बार प्रणाम करने वालों में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल थे। शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा के साथ शिवाजी पार्क पहुंचे थे। लता मंगेशकर को मुखाग्नि देने से पहले सभी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला चढ़ाकर उन्हें प्रणाम किया था।

    दुआ के बाद शाहरुख ने मारी फूंक लेकिन...

    दुआ के बाद शाहरुख ने मारी फूंक लेकिन...

    इस दौरान शाहरुख खान ने भी उनके शरीर पर फूल चढ़ाकर उनके लिए दुआ पढ़ी और फिर मास्क नीचे करके लता मंगेशकर के पैर के पास फूंक मारी, जो कि आम तौर पर दुआ के बाद किया जाता है। इसके बाद उन्होंने महान गायिका के पैर भी छूए थे।

    सोशल मीडिया पर फैली अफवाह

    सोशल मीडिया पर फैली अफवाह

    लेकिन सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैल गई कि शाहरुख ने लता मंगेशकर के पैर पर थूका है ,बस इसके बाद लोग बिना सोचे-समझे शाहरुख को ट्रोल करने लगे और उनके खिलाफ बयानबाजी करने लगे, हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए क्योंकि शाहरुख के सपोर्ट में भी लोग खड़े हो गए और उन्होंने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगा दी।

    नफ़रत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का...

    शाहरुख को सपोर्ट करते हुए स्वरा भास्कर और अशोक पंडित ने ट्वीट किया है, जो कि वायरल हो गया है। अभिनेत्री स्वरा ने ट्वीट किया है कि 'हर रोज़ ये नफ़रती चिंटू अपनी नफ़रत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख़ तो फिर भी दुआ फूँक रहे हैं पर इन नफ़रती लोगों की मानसिकता इस देश से बाहर थूके जाने लायक़ ही है!'

    'हमारे देश में ऐसे नफरत नहीं फैलाई जा सकती'

    'हमारे देश में ऐसे नफरत नहीं फैलाई जा सकती'

    वहीं अशोक पंडित ने ट्वीट किया- 'लता मंगेशकर जी के अंतिम संस्कार में शाहरुख पर थूकने का झूठा आरोप लगाने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने दुआ मांगी और फिर लता जी के आत्मा की शांति के लिए पैर पर फूंका, हमारे देश में ऐसे नफरत नहीं फैलाई जा सकती है।'

    Fact Check

    दावा

    लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान ने दुआ मांगते हुए मारी फूंक, लेकिन सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैल गई कि शाहरुख ने लता मंगेशकर के पैर पर थूका है और लोग बिना सोचे-समझे शाहरुख को ट्रोल कर

    नतीजा

    सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है वो फेक है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+