Fact Check: 'डियर SBI यूजर आपका अकाउंट आज ब्लॉक हो जाएगा..', जानें क्या है इस दावे का सच
एक टेक्स्ट मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह मैसेज बैंक के होने का दावा किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि प्राप्तकर्ता का योनो बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई खबर वायरल होते रहती है। जिसमें कई खबरें फेक तो कई सच भी होती हैं। लेकिन फेक खबरें भी बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। साथ ही इन दिनों डिजिटल फ्रॉड बहुत तेजी से बढ़ गया है। डिजिटल धोखाधड़ी का एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसे प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस खबर को फर्जी बताया है। साथ ही लोगों को इससे बचने के सलाह भी दी है।
एक टेक्स्ट मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह मैसेज बैंक के होने का दावा किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि प्राप्तकर्ता का योनो बैंक अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। अनब्लॉक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और पैन कार्ड अपलोड करें। इस मैसेज का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस फेक करार दिया है। साथ ही लोगों को इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है।
A #Fake message impersonating @TheOfficialSBI
claims that the recipients YONO account has been blocked#PIBFactCheck:
✔️Never respond to emails/SMS asking to share your banking details✔️If you receive any similar message, report it immediately to [email protected] pic.twitter.com/jHTe16IpmF
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 22, 2023
पीआईबी ने कहा कि अपना बैंकिंग विवरण साझा करने के लिए कहने वाले ईमेल या एसएमएस का कभी भी जवाब न दें। यदि आपको ऐसा कोई संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तुरंत '[email protected]' पर रिपोर्ट करें।
Recommended Video

वहीं, इससे पहले केंद्र सरकार की योजनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया गया था कि 2 हजार रुपये देकर 1 लाख रुपये के मुद्रा लोन दिया जा रहा है। दरअसल एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा था, जो लोगों तक पहुंचा रहा था, इसे पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन अप्रूवल लेटर बताया जा रहा था, जिसके साथ दावा गया कि ऋण सुरक्षा बीमा शुल्क (Loan Protection Insurance fees) के रूप में 2000 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति 1 लाख रुपये तक का लोन पा सकता है। PIB Fact Check ने इस वायरल अप्रूवल लेटर की हकीकत ट्वीट के जरिए बताई। अपने ट्वीट में PIB Fact Check का कहना था कि ये लेटर पूरी तरह से फेक है, क्योंकि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें- SBI raises FD interest Rate: एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ोत्तरी, शुरू हुई 400 दिन की खास योजना

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications