Fact check: पत्रकार के सवाल में उलझ राहुल गांधी ने दिखाई अपनी पीठ? जानें वायरल वीडियो का सच
नई दिल्ली, 10 सितंबर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड के वीडियो वायरल हो रहे वीडियों में दावा किया जा रहा है कि जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीछे की ओर से हाथ में ली हुई बुकलेट दिखाने को कहा तो वह मुड़कर अपनी बैक दिखाने लगे। इस वीडियो में राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला एक बुकलेट दिखाते हुए दिख रहे हैं।

फेसबुक यूजर वी सपोर्ट जय राम ठाकुर ने 8 सितंबर को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, गुलाम चमचें इसे पीएम बनने का सपना देखते हैं ज़ब पत्रकार नें कहा पोस्टर पीछे से भी दिखाओ तो अपने राहुल जी ने पिछवाड़ा दिखा दिया। क्या आईटम है यार। इसके अलावा ट्विटर यूजर Arpita Shaivya ने भी वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए समान दावा किया।
वन इंडिया का फैक्ट चेक टीम ने वायरल हो रहे वाडियो का पड़चात की है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे दुष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। वीडियो कांग्रेस नेता का मजाक उड़ाने की मंशा से शेयर किया गया है। रिवर्स इमेज सर्च के जरिए हमने इस वीडियो को खोजा तो हमें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के ट्विटर अकाउंट पर यह फोटो मिली।
इसे 19 जनवरी 2021 को ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा है- खेती का खून, तीन काले कानून। 19 जनवरी 2021 को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है। इसके मुताबिक, राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में कृषि कानून को लेकर बुकलेट जारी की है। इस बारे में और सर्च करने पर कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी वीडियो मिली।
इस वीडियो के 2.20 मिनट से 2.33 मिनट तक के हिस्से को गलत दावे के साथ वायरल किया गया है। असली वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं, 'सी, कितने फेयर हैं हम लोग। इधर भी दिखाते हैं, उधर भी दिखाते हैं।' इसके बाद उन्होंने कहा, 'बीजेपी होती तो ऐसे करती' और वह घूम जाते हैं। वायरल वीडियो में बीजेपी वाला वाक्य काट दिया गया है।
हमारी पड़ताल में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ है। वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक पेज 'वी सपोर्ट जय राम ठाकुर' की अन्य पोस्ट को देखा तो ऐसा प्रतीत हुआ कि,यह एक खास राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित है।

Fact Check
दावा
जब पत्रकारों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पीछे की ओर से हाथ में ली हुई बुकलेट दिखाने को कहा तो वह मुड़कर अपनी बैक दिखाने लगे।
नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे दुष्प्रचार की मंशा से वायरल किया जा रहा है। वीडियो कांग्रेस नेता का मजाक उड़ाने की मंशा से शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications