Fact Check: क्या विराट कोहली ने 'हाउस पार्टी' के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों को बुलाया था? जानें सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया जितना लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है उससे कहीं अधिक भ्रम फैलाने का माध्यम भी बनता जा रहा है। फेक एडिटिंग के जरिए लोगों के मोबाइल पर भ्रामक खबर या पोस्ट भेजी जा रही हैं। कई लोग तो सच और झूठ का अंतर नहीं कर पाते और ताबड़तोड़ पोस्ट या झूठी खबरों को शेयर करने लगते हैं। अब ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यह खबर भारत के जाने माने क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ी है।
क्या किया जा रहा दावा?
विराट कोहली के एक फर्जी अकाउंट से एक ट्वीट वायरल हो गया, जिसमें लिखा था कि भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अपने यहां एक हाउस पार्टी में आमंत्रित कर रहे हैं। विराट कोहली के इस फर्जी वायरल ट्वीट में लिखा है कि मैं 7 साल की लंबी अवधि के बाद अपने देश में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हूं, मैं अपने दोस्तों के लिए विशेष रूप से शादाब के लिए अपने घर पर एक पार्टी की मेजबानी करूंगा। आप सभी को प्यार, हमेशा प्यार और खुशी फैलाएं।

फैक्टचेक में सामने आई सच्चाई
हालांकि, इस अकाउंट को चेक किया गया तो पता चला कि यह अकाउंट विराट कोहली का आधिकारिक अकाउंट नहीं है और पाकिस्तान क्रिकेटरों के साथ कोहली की ऐसी कोई पार्टी निकट भविष्य में नहीं होने वाली है। 27 सितंबर के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया लेकिन कई लोगों को यह एहसास नहीं हुआ कि यह विराट कोहली का वास्तविक/आधिकारिक अकाउंट नहीं है।
यह ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है
फर्जी अकाउंट में भी वही प्रोफाइल तस्वीर के साथ विराट कोहली के आधिकारिक अकाउंट जैसा ही बायो पढ़ा गया, जिससे कुछ प्रशंसकों को विश्वास हो गया कि यह विराट कोहली का आधिकारिक हैंडल है। कोहली का पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ अच्छा रिश्ता है, जैसा कि कई बार कैमरे पर देखा गया है, लेकिन उन्होंने निश्चित रूप से उन्हें घर के लिए आमंत्रित नहीं किया और वह भी उस समय जब विश्व कप चल रहा है।

Fact Check
दावा
विराट कोहली के नाम से किए गए ट्वीट में दावा किया गया है कि भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अपने यहां एक हाउस पार्टी में आमंत्रित कर रहे हैं।
नतीजा
विराट कोहली के नाम से वायरल हो रहा ट्वीट पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications