Fact Check: क्या एमपी पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों की बेरहमी से पिटाई की? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

पुलिसकर्मियों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों को लाठियों से हिंसक तरीके से पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश की है। इस वीडियो के जरिए भारतीय जनता पार्टी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा गया है।

वीडियो में क्या है दावा
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश का है। इसमें कैप्शन में लिखा गया है कि जहां-जहां बीजेपी शासित राज्य है, जनता वहां बहुत खुश है, देख लीजिए, 194 मध्यप्रदेश में 'महिला आरक्षण बिल' पास होने पर लाड़ली बहना को बधाई देता मामा का पुलिसवाला।

Jharkhand Police brutally beat women protesters

फैक्ट चेक
द क्विंट ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया है। वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया गया तो वीडियो से जुड़ी कई पुरानी खबरें मिलीं। 25 सितंबर 2019 की द क्विंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन कर रही कई आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा था। यानी यह घटना आज की नहीं है बल्कि 24 सितंबर 2019 की है जो कि उनके विरोध का लगातार 40वां दिन था। इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया, स्क्रॉल, हिंदुस्तान टाइम्स और दैनिक भास्कर ने भी रिपोर्ट किया था।

निष्कर्ष
यह वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं है बल्कि यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची की है, जहां प्रदर्शन कर रही कई आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा था।

Fact Check

दावा

पुलिसकर्मियों द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों को लाठियों से हिंसक तरीके से पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह घटना मध्य प्रदेश की है।

नतीजा

यह वीडियो मध्य प्रदेश का नहीं है बल्कि यह वीडियो झारखंड की राजधानी रांची की है, जहां प्रदर्शन कर रही कई आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+