Delhi Police Fact Check: जंतर-मंतर पर महिला हेड कांस्टेबल की हुई मौत? वायरल दावे पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Delhi Police Fact Check: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला हेड कांस्टेबल की मौत होने का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस बीच दिल्ली पुलिस ने खुद सामने आकर इन दावों को पूरी तरह फर्जी, भ्रामक और निराधार बताया है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और वायरल की जा रही जानकारी का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी को ही सही मानें।

Delhi Police Fact Check

क्या था दावा?

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक तेजी से वायरल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल सुनीता की भीड़ में मौत हो गई। पोस्ट में यह भी कहा गया कि वह दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली थीं, उनके परिवार में आठ साल का बेटा और तीन साल की बेटी है तथा उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस दावे के साथ श्रद्धांजलि वाली तस्वीरें और भावनात्मक संदेश भी साझा किए गए, जिससे लोग इसे सच मानने लगे।

ये भी पढे़ं: Delhi Metro Update: नई दिल्ली स्टेशन भी हुआ बंद, CJP प्रदर्शन के बीच 18 स्टेशनों पर सेवाएं ठप, देख लें अपडेट

दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक में क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने वायरल ग्राफिक को लेकर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया और इसे पूरी तरह फर्जी (Fake) और मनगढ़ंत (Fabricated) बताया। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान किसी भी महिला हेड कांस्टेबल की मौत नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा पोस्ट वास्तविक घटना पर आधारित नहीं है। पुलिस ने लोगों से कहा कि किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से जरूर करें।

दावे की क्या है सच्चाई?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक वायरल किया गया दावा पूरी तरह झूठा है और ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं। जिस महिला हेड कांस्टेबल की मौत का दावा किया गया, वह खबर तथ्यहीन और भ्रामक है। पुलिस ने कहा कि फर्जी तस्वीरों और भावनात्मक दावों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है और इसे सच मानकर साझा नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढे़ं: 'मेरा दिल उनके लिए दुखी,' सानिया मिर्जा ने किया जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का समर्थन, दिल्ली पुलिस को क्या कहा?

दिल्ली पुलिस की अपील और कार्रवाई के संकेत

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या वायरल पोस्ट को बिना जांचे-परखे आगे साझा न करें। पुलिस ने कहा कि केवल दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की फर्जी सामग्री तैयार करने, प्रसारित करने या उसे बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+