Fact Check: 'डियर SBI यूजर आपका अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक...', जानें क्या है इस वायरल मैसेज के दावे का सच
Fact Check: एसबीआई यूजर के फोन पर एक एसएमएस आ रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोगों का अकाउंट स्थायी रूप से लॉक कर दिया है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इसका सच बताया है।

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन खबरें वायरल होती रहती हैं। इसमें कई खबरें सच्ची तो कई फेक होती हैं। कौनसी खबरें फेक हैं, ये पता लगाना आसान नहीं है। इसको लेकर प्रेस इनफोर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) हमेशा खबरों का फैक्ट चेक करते हैं। साथ ही फर्जी खबरों और वायरल मैसेज के प्रति लोगों को आगाह करते हैं।
एक ऐसी ही मामले का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है। लोगों के मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज आ रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आपका एसबीआई अकाउंट लॉक कर दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक कर अपने अकाउंट को चालू कर सकते हैं। पीआईबी ने जब इसका फैक्ट चेक किया तो इस मैसेज का सच पता चला।
पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस मैसेज को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह मैसेज फेक है। अपना बैकिंग डिटेल्स शेयर करने वाले ईमेल या एसएमएस पर कभी जवाब न दें। इससे भारी नुकसान हो सकता है। आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। एसएमएस में दावा किया जा रहा है कि आपका खाता अस्थायी रूप से लॉक कर दिया गया है।
Recommended Video

पीआईबी ने कहा कि कभी इस तरह के मैसेज पर जवाब न दें। साथ ही ऐसे भ्रामक संदेशों को लेकर तुंरत [email protected] पर रिपोर्ट करें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के लिंक से बच के रहें। एसबीआई ने कभी इस तरह के लिंक जारी नहीं की है और न ही एसबीआई की तरफ से ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- CAG Report: सरकार ने बिना मांगे ही एसबीआई को दिए 8,800 करोड़ रुपये, कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications