कोरोना वायरस: फेक है मोदी के फाइनेंशिल इमरजेंसी लगाए जाने को लेकर चल रही खबर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरा देश इस समय संकट की स्थिति से गुजर रहा है। आज शाम पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने जा रहे हैं। इस बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि मोदी आज नेशनल फाइनेंशिल इमरजेंसी घोषित कर देंगे। पीआईबी ने अपने फैक्ट चैक में इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि ये फेक है।

इस खबर में दावा किया जा रहा है कि 6 दिन के भीतर मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं तो इसका मतलब समझिए। साफ है आज वो आर्टिकल 360 का इस्तेमाल करते हुए फाइनेंशिल इमरजेंसी लगा देंगे। क्योंकि इसके जरिए ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। इस दावे को पीआईबी ने गलत बताया है। बता दें कि बीते छह दिन में पीएम मोदी दोबारा आज राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने गुरुवार शाम को देश को संबोधित किया था।
#FakeNewsBusted https://t.co/F2eekZ77Xk
— Prasar Bharati News Services (@PBNS_India) March 24, 2020
कोरोना वायरस ने वैश्विक माहामारी का रूप ले लिया है। भारत भी इससे बेहद प्रभावित है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के करीब-करीब पूरे देश में (लॉकडाउन) कर दिया गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र और पंजाब में पूरी तरह के कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 492 पर पहुंच चुकी है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में तीन लाख 80 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6 हजार लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़िए- कोरोना संकट के बीच प्रकाश राज ने पेश की नजीर, स्टाफ के लिए काम की हो रही तारीफ












Click it and Unblock the Notifications