कोरोना संकट के बीच प्रकाश राज ने पेश की नजीर, स्टाफ के लिए किए काम की सब कर रहे तारीफ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश के ज्यादातर हिस्से में लॉकडाउन है और ज्यादातर कामकाज बंद हैं। फिल्म निर्माण का काम भी इन दिनों रुका हुआ है। ऐसे में मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने एक बेहतर उदाहरण पेश किया है। प्रकाश राज ने अपने प्रोडक्शन हाउस के पूरे स्टाफ और घर के पूरे स्टाफ को अगल तीन महीने यानी मई महीने तक का वेतन एडवांस में दे दिया है।

 प्रकाश राज ने कही ये बात

प्रकाश राज ने कही ये बात

प्रकाश राज ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा, मेरे फार्म, घर, फिल्म प्रोडक्शन, संस्थाओं और निजी स्टाफ से जुड़े सभी लोगों को मई तक की एडवांस सैलरी दे दी है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिग के कारण मेरी तीन फिल्मों के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कम से कम आधी तनख्वाह दे दी है। मैं आगे भी लगातार उनके लिए कुछ करता रहूंगा जो मुझसे हो सकेगा। उन्होंने लिखा, मेरा आप सभी से अनुरोध है कि उन लोगों की जरूर मदद करें, जिनको काफी जरूरत है। जिंदगी को वापस देने का समय है, एक-दूसरे के लिए खड़े होने का समय है।

लोग कर रहे जमकर तारीफ

प्रकाश राज के इस फैसले की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल माीडिया पर लोग उनको सराह रहे हैं तो वहीं दूसरे फिल्म निर्माताओं और कारोबारियों को उनसे सीख लेने को कह रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद हैं। इससे फिल्म से जुड़े लोग घरों पर हैं। वहीं कई फिल्मों की रिलीज भी इन दिनों टाल दी गई है।

देश में कोरोना के चलते कामकाज हैं बंद

देश में कोरोना के चलते कामकाज हैं बंद

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के करीब-करीब पूरे देश में (लॉकडाउन) कर दिया गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है। महाराष्ट्र और पंजाब में पूरी तरह के कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 490 पर पहुंच चुकी है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में तीन लाख 80 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6 हजार लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+