फैक्ट चैक: क्या ICMR ने कोरोना से बचने के लिए जारी की है 21 बिंदुओं की गाइडलाइन?
फैक्ट चैक: क्या ICMR ने कोरोना से बचने के लिए जारी की है 21 बिंदुओं की गाइडलाइन?
नई दिल्ली, 7 मई: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई तरह के दावे सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं। हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के नाम से एक मैसेज फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। इस मैसेज में 21 प्वाइंट दिए गए हैं। इनके बारे में कहा गया है कि ये 21 प्वाइंट आईसीएमआर की ओर से जारी किए गए हैं, जिनको मानकर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। इस मैसेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईसीएमआर की ओर से साफ किया गया है कि ये पूरी तरह से फर्जी है।

क्या कहा जा रहा है मैसेज में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में 21 बिंदु बताए गए हैं। इनमें कहा गया है कि अगले 2 साल तक विदेश यात्रा न करें, करीब 1 साल तक बाहर खाना खाने ना जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, शाकाहारी भोजन को तवज्जो दें, अपनी इम्युनिटी बढ़ाएं, बाहर से आकर नहाएं, सैलून पर खास ध्यान रखें, अगले 6 महीने तक सिनेमा हॉल या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं.. इस तरह की 21 बातें इस मैसेज में कही गई हैं। जिनको आईसीएमआर की एडवाइजरी कहा गया है।
ICMR ने मैसेज पर क्या कहा
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपने आधाकारिक ट्विटर हैंडल पर मैसेज को शेयर करते हुए कहा है कि ये सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। हम साफ करना चाहते हैं कि आईसीएमआर की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं जारी की गई है। ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।
देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एक और संक्रमण से एहतियात जरूरी है तो वहीं सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वायरल हो रहे संदेशों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,14,188 नए केस दर्ज किए गए हैं और 3,915 मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोनावायरस के एक्टिव मामले 36 लाख के पार पहुंच गए हैं।

Fact Check
दावा
कोरोना से बचने के लिए आईसीएमआर की ओर से गाइडलाइन जारी करने का दावा
नतीजा
दावा झूठा, आईसीएमआर ने नहीं जारी की है ऐसी कोई गाइडलाइन
Rating
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications