Fact Check: महिंद्र कंपनी के इंजीनियर अतुल को खुदकुशी के लिए उकसाने वाली पत्नी निकिता क्या यही है? जानें सच

Atul Subhash Case Update: बेंगलुरु में महिंद्रा कंपनी के इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी मौत को लेकर लोग गुस्से में हैं और JusticeForAtul जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

लेकिन, इस मामले में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की को अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया बताया जा रहा है। आइए जानते हैं, क्या ये सच है?

Atul Subhash Case Update

वायरल फोटो का सच क्या है?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल फोटो में दिख रही लड़की दरअसल अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया नहीं है। अतुल के भाई बिकास मोदी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। जब इस फोटो की सच्चाई जांची गई, तो पाया गया कि ये फोटो रायपुर की एक महिला की है। सोशल मीडिया पर मिले इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल से ये जानकारी सामने आई।

इन प्रोफाइल्स का नाम भी निकिता सिंघानिया है, लेकिन यह अतुल की पत्नी नहीं हैं। अतुल की पत्नी निकिता दिल्ली में एसेंचर कंपनी में काम करती हैं और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है।

कैसे सामने आई सच्चाई?
वायरल फोटो का लोकेशन रायपुर का बताया गया, जबकि अतुल की पत्नी का रायपुर से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जो नाम और तस्वीर वायरल हो रही है, वह अतुल की पत्नी से मेल नहीं खाती। अतुल के भाई बिकास ने साफ कहा कि यह उनकी भाभी की तस्वीर नहीं है।

अतुल सुभाष के केस में क्या आरोप हैं?
अतुल की मौत के मामले में उनकी पत्नी निकिता, सास, साले और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अतुल ने मरने से पहले 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा, जिसमें उन्होंने जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर गंभीर आरोप लगाए। अतुल का आरोप था कि जज ने मामला रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपये घूस मांगे थे।

पुलिस की कार्रवाई
अतुल के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस सभी सबूतों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- किस कंपनी में काम करते थे AI इंजीनियर अतुल? पत्नी-जज विवादों में! सोशल मीडिया पर छाया JusticeForAtul

Fact Check

दावा

वायरल फोटो का अतुल की पत्नी से कोई संबंध नहीं है।

नतीजा

सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी भी जानकारी को शेयर करना गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+