Fact Check: क्या 4G/5G टावर लगाने के लिए मिल रहे पैसे? सरकार ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली, 24 अप्रैल: भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब 4जी पहुंच गया है। ऐसे में तेजी से 5जी नेटवर्क पर काम चल रहा। इसके भी टावर देशभर में लगाए जाएंगे, इस बीच जालसाजों की भी नजर इस प्रोजेक्ट पर है। वो लोगों को इससे संबंधित मैसेज भेज रहे, साथ ही उन्हें इस प्रोजेक्ट में पैसे दिलवाने की बात कर रहे हैं।

कुछ लोगों के फोन पर मैसेज और ईमेल आ रहे हैं। जिसमें लिखा है कि हम भारत सरकार से स्वीकृत 4जी/5जी टावर आपके प्लाट पर लगा सकते हैं। इसके बदले आपको अच्छी रकम मिलेगी और इंश्योरेंस भी मिल जाएगा। इसके अलावा भी कई लुभावने वादे किए जा रहे हैं। अब भारत सरकार ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर लिखा कि 4G/5G टावर लगाने के लिए सरकार की मंजूरी के बारे में एक फर्जी संदेश प्रचलन में है। सबको सूचित किया जाता है कि भारत सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे फर्जी मैसेज या मेल का जवाब कभी भी ना दें।
ऐसा हो सकता है फ्राड
साइबर ठग ऐसे मैसेज भेजकर पहले आपका भरोसा जीतेंगे। इसके बाद आपको टावर का किराया दिलाने के नाम पर पर्सनल जानकारियां मांगेंगे। वो आपसे आपके बैंक अकाउंट की डिटेल भी मांग सकते हैं। आप इन फर्जी मैसेज के झांसे में ना पड़ें और कभी भी अपनी जानकारी किसी के साथ साझा ना करें, वरना आपको बड़ा चूना लग सकता है।

Fact Check
दावा
4G/5G टावर लगाने के लिए मिल रहे पैसे
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications