Fact Check: क्या अर्चना गौतम संग इवेंट में हुई बदसलूकी? जानें क्या है वायरल वीडियो के पीछे का सच...

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्चना गौतम काफी चर्चा में हैं। दरअसल, अर्चना का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पकड़कर बाहर ले जाती हुई दिख रही है। इसे देखने के बाद फैंस कयास लगाने लगे कि एक्ट्रेस के साथ इवेंट में बदसलूकी हुई। ऐसे में कोई भी राय बनाने से पहले इस वीडियो का सच जानना बेहद जरूरी है।

दरअसल, हाल ही में बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान बिग बॉस की पूर्व कंटस्टेंट अर्चना गौतम भी नजर आईं। अर्चना स्कर्ट और व्हाइट टॉप में दिखीं। वे पैपराजी को पोज दे ही रही थीं कि सिक्योरिटी गार्ड उनका हाथ पकड़कर उन्हें ले जाने लगीं। ये देखकर पास खड़े पैपराजी भी दंग रह गए।

Archana Gautam

अर्चना गौतम को ऐसे देख पास खड़े पैपराजी चिल्लाने लगे कि अर्चना को बाहर निकाल रहे हैं। मगर फिर कुछ ही देर में अर्चना गौतम फिर से आती हैं और सच भी सामने आ जाता है।

दरअसल, अर्चना जब लौटती हैं तो उनके हाथ में एक पीले रंग का बैंड होता है। इस बैंड को एंट्री लेने से पहले ही पहनना था मगर अर्चना ने इसे नहीं पहना था। यही वजह थी कि सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें वापस बुला लिया। अर्चना ने खुद पैपराजी को ये बात बताई।

इससे पहले बिना सच जाने क्लिप देखकर फैंस भी सोचने लगे कि अर्चना के साथ बदसलूकी हुई है। कई लोगों का तो कहना था कि अर्चना एक आउटसाइडर हैं इसलिए उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। वहीं कईयों ने कहा कि अर्चना गौतम को देखकर उन्हें बेहद बुरा लग रहा है। एक यूजर ने तो अर्चना को रानू मंडल 2.0 भी बता डाला।

बताते चलें कि अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में काफी धमाल मचाकर रख दिया था। वे शो में काफी रौनक मचाकर गई थीँ। अर्चना टॉप 5 तक पहुंची थीं , जिसके बाद वे काफी इमोशनल दिखाई दीं। क्योंकि भले ही उन्होंने शो ना जीता हो मगर वे टॉप 5 में अपनी जगह बनाकर फैंस की फेवरेट जरूर बन गईं।

Fact Check

दावा

Fake news

नतीजा

Fake news

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+