क्या आरजेडी की आपसी कलह से बीजेपी को फायदा होगा?
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद अब उम्मीदवारी को लेकर विवाद जारी है। इस बीच राजद के भीतर ही उम्मीदवारी को लेकर कलह सामने आई है। राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आरजेडी स्टूडेंट विंग के प्रमुख का पद छोड़ दिया है। यहीं नहीं तेज प्रताप यादव ने बिहार की शिवहर और जहानाबाद से कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो लालू प्रसाद यादव से इस मुद्दे पर बात करेंगे। तेज प्रताप यादव के इस तेवर के बाद जिस तरह से आरजेडी में कलह की स्थिति नजर आ रही, क्या इसका फायदा बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में होगा? वनइंडिया हिंदी अपने पाठकों की बेबाक राय जानना चाहता है कि इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है? नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय रखें और पहुंचाएं उसे लाखों लोगों तक।













Click it and Unblock the Notifications