कार्टून: और... कर्नाटक की दौड़ में येदुरप्पा फिर चैंपियन

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को फ्लोर टेस्ट के दौरान एचडी कुमारस्वामी अपनी सरकार नहीं बचा पाए। इसी के साथ दो हफ्तों से चल रहे कर्नाटक के सियासी नाटक का अंत हो गया। फ्लोर टेस्ट में 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी सरकार विधानसभा में विश्वासमत के दौरान बहुमत के लिए जरुरी संख्या नहीं जुटा पाई।

kumaraswamy loses confidence vote in karnataka assembly

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में केवल 99 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद अब बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा एक बार फिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बीएस येदुरप्पा आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।दूसरी तरफ, कर्नाटक के 16 बागी विधायकों की किस्मत पर भी एक-दो दिन में फैसला आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+