कार्टून: भारी डिमांड के बीच विधायक जी ने भी कर डाली ये मांग
नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में जारी उठापटक के बीच 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' की वापसी हो गई है। सत्ताधारी दलों कांग्रेस-जेडीएस के अलावा बीजेपी ने भी अपने विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। संभावित विश्वास मत के पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों पर नजरें जमाए हुए हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए इनको रिजॉर्ट में शिफ्ट किया गया है। इसी मुद्दे पर आज का कार्टून

सूबे में जारी सियासी संकट के बीच सीएम कुमारस्वामी ने स्पीकर से बहुमत साबित करने की इजाजत मांगी थी। शुक्रवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य में जो राजनीतिक उठापटक चल रही है, उसके मद्देनजर वे सदन में बहुमत साबित करना चाहते हैं। ऐसे में वो इसके लिए स्पीकर की इजाजत चाहते हैं, उन्हें इसके लिए समय दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications