पूर्व सीएम शीला दीक्षित के निधन पर रोई दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर निधन हो गया। 81 साल की दीक्षित कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर सभी दलों ने नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व सीएम के निधन पर हर दिल्लीवासी गमगीन है। इसी मुद्दे पर देखें आज का कार्टून

दिल्ली के कई लोगों ने शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को शानदार बताया। मेट्रो, ब्रिज, रिंंग रोड आदि के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे ये लोग, उनका कहना था कि शीला दीक्षित ने दिल्ली के लिए जो कुछ किया, उसके लिए उनको हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व सीएम शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications