यूपी के गांव में भूखमरी से संघर्ष

खरीफ की फसल चौपट, गांव बेहाल
पिछले साल इस इलाके में खरीफ की फसल फिर से चौपट हो गई किन्तु रवी की फसल कुछ ठीक-ठाक हो गई। जिससे उत्साहित होकर चन्दौली के जागरुक ग्रामवासियों ने क्षेत्र में कार्यरत संस्था कृति शोध संस्थान द्वारा गठित ग्राम आपदा कोष की तर्ज पर आनाज बैंक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। महिला संगठन की महिलाओं ने मासिक बैठक में ऐसी व्यवस्था तय की जिससे संकट के समय लोंगों को महाजन के यहाँ न जाना पड़े, सभी को यह बात जम गई और एक रास्ता मिल गया कि इस तरह से महाजन से छुटकारा पाया जा सकता है। महिलाओ ने सभी के साथ बैठक करके गाँव मे ही अनाज बैक खोलने का प्रस्ताव रक्खा, सभी महिलाओ ने इस बात पर सहमत होकर अनाज बैंक में गेंहूं जमा करने पर सहमति जताई। इस अनाज बैंक में प्रारम्भ में 05 महिलाएं शामिल हुई। सभी सदस्यो से कुल 100 किलो अनाज इकट्ठा हुआ। सदस्यों ने उसी समय सर्वसम्मति से गेंहू रखने कि जिम्मेदारी पानकुंवर को दे दी ताकि किसी परिवार में आकस्मिक आपदा पड़ने पर महाजन से अनाज का डेवढ़ा नही देना पड़े। पानकुंवर सहित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है महाजन के यहाँ से छुटकरा पाके रहेंगे।
अनाज बैंक की नियमावली भी
अनाज बैंक की एक नियमावली बना ली गई है। नियमावली में परिवारों को तीन स्तर से गेंहू वितरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले स्तर में वे लोग होंगें जो 2 से 5 एकड़ के भूस्वामी एपीएल वर्ग के हैं इनसे सवाई पर गेंहू वापस लिया जायेगा। दूसरे स्तर में 2 एकड़ से नीचे के भूस्वामी होंगें इनसे बिना कोई सवाई के गेंहू वापस लिया जायेगा। तीसरे स्तर में भूमिहीन, असहाय लोगों को रखा गया है जिनसे किसी भी तरह की वापसी नहीं ली जायेगी। गल्ला वितरण हेतु बैठक में ही सभी निर्णय लिये जाने लगे हैं। महिलाओं का प्रस्ताव है कि गल्ले पर डेवढ़ा देने के वजाय एक का सवाया लिया जायेगा। जिन परिवारों को अनाज दिया गया किसी कारणवस यदि वह अनाज वापस नही कर पा रहा है तो सभी लोग उतना ही गेंहू आपस में मिला कर जमा करेंगे।
इस प्रकार से ग्रेन बैंक में धीरे-धीरे अनाज बढ़ता जायेगा। इस कार्य के लिये प्रोत्साहन स्वरुप अन्तराष्टीय सहायता एजेन्सी एक्षन एड के सहयोग से चंदौली व सबुआ गावं में गठित दोनो आनाज बैंकों को 200 कि0ग्रा0 गल्ला व उसके रखरखाव के लिये एक लोहे की टंकी भी प्रदान की गई है ताकि उसका रखरखाव ठीक ढंग से हो सके। आनाज बैंक की सफलता को देखते हुये बैंक की सदस्य संख्या पांच से बढ़कर दस हो गई है ग्रामीण महिलाओं के स्वयं के संगठित प्रयासों से चंदौली के लोग भूखमरी से संघर्ष मे लगातार सफल हो रहे हैं।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications