अमेरिका को उत्तर कोरिया का तमाचा

अमेरिका के अलावा परमाणु संपन्न हर देश ने उत्तर कोरिया के इस परीक्षण की आलोचना की है। परमाणु संपन्न सभी देश यह जानते हैं कि यदि परमाणु युद्द शुरू हुआ तो पृथ्वी पर कोई नहीं बचेगा। आज अकेले अमेरिका के पास ही इतनी परमाणु शक्ति है कि वह पूरे संसार को कई बार नेस्तनाबूद कर सकता है। इसके पश्चात रूस की ताकत को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है।
ताकत हासिल करने की होड़
अमेरिका ने 6 अगस्त 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर यूरेनियम-23 से बने 12.5 किलोटन वाले परमाणु बम गिराया था। जिससे अस्सी हजार लोग मारे और चालीस हजार से अधिक घायल हो गये थे। पूरा हिरोशिमा शहर तबाह हो गया था। आज भी हिरोशिमा में जन्म लेने वाले कई बच्चे सामान्य नहीं होते। इस घटना की तबाही को पूरी दुनिया ने महसूस किया।
इसके बावजूद परमाणु शक्ति हासिल करने की होड़ शुरू हो गयी। कुछ ही साल में कई देश परमाणु संपन्न हो गये। बाद में अमेरिका-रूस सहित कई देशों ने महसूस किया कि यदि छोटे-छोटे देश भी इस शक्ति को हासिल कर लेते हैं। और कहीं इसका गलत इस्तेमाल कर देते हैं तो पृथ्वी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। जिस विकास की दौड़ में हम रह रहे हैं, उससे काफी पीछे जाना पड़ेगा।
अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी
यदि भूल से भी बड़े देश इसका इस्तेमाल कर देते हैं तो संसार ही मिट जाएगा। पूरा विश्व समुदाय इस पर चिंतन कर रहा है कि वैसे देश जो परमाणु संपन्न नहीं हैं, उन्हें कैसे रोका जाए। इसके लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कानून बने हैं। सारे नियम को ताक पर रख उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण कर विश्व समुदाय के मुंह पर करार तमाचा जड़ा है।
उत्तर कोरिया ने पहला परमाणु परीक्षण 9, अक्टूबर 2006 को किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसके परमाणु कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया था। परमाणु संपन्न बड़े देशों ने परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के बदले ऊर्जा सहायता और दूसरे लाभ देने की पेशकश की थी। 2007 में उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों को नष्ट करने के लिए राजी भी हो गया था। इसके बावजूद परमाणु परीक्षण इस बात का द्योतक है कि उत्तर कोरिया अमेरिका समेत विश्व बिरादरी को यह बताना चाहता है कि वे उसे कमजोर करके न आंके।
उत्तर कोरिया की रणनीति
एक चर्चा यह भी है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जांग इल का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। वे अपने तीन बेटों में एक को उत्तराधिकारी बनाने चाहते हैं। ऍसे में वे इस परीक्षण के जरिए दुनिया का ध्यान उत्तर कोरिया की ऒर खींचना चाहते हैं। अब वे परमाणु परीक्षण न करने के बदले अमेरिका से मनचाही मदद ले सकते हैं। फिलहाल परमाणु संपन्न अन्य देशों से उत्तर कोरिया की जबरदस्त तनातनी चल रही है।
इसी क्रम में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी भी दे दी है। उसने प्लूटोनियम बनाने वाले एक संयंत्र को दोबारा चालू कर दिया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका तक को भी चेतावनी दे डाली है कि यदि उसने सैन्य कार्रवाई के नापाक इरादे नहीं छोड़े तो अंजाम गंभीर होंगे। उत्तर कोरिया किसी भी हमले का जवाब देने को तैयार है।
परमाणु युद्ध की आशंका
बढ़ती खींचातानी को देखते हुए रूस ने परमाणु युद्ध की आशंका जतायी है। साथ विश्व समुदाय से सोच-समझकर कार्रवाई करने की अपील की है। उत्तर कोरिया के इस रवैये से अमेरिका स्तब्ध है। अमेरिका जानता है कि उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था चरमरायी हुई है। उसे अपने देश के लोगों को खिलाने के लिए भी सहायता की जरूरत है। ऍसे में परमाणु परीक्षण की क्या जरूरत पड़ गयी?
विश्व समुदाय हर हाल में उत्तर कोरिया के इस अभियान को रोकना चाहता है। परंतु सबसे अधिक चिंता अमेरिका को है। क्योंकि एक छोटा देश होने के बावजूद उत्तर कोरिया ने सिर उठाने की जुर्रत की है।
-
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन!












Click it and Unblock the Notifications