चुनाव आयोग की साइट और जागो रे

इंटरनेट का जमाना है खंगालने लगा नेट। सबसे पहले दिल्ली चुनाव आयोग के साइट पर गया पता चला जिस काम के लिए मैं यहां गया हूं उसके लिए कुछ निर्देश मिल ही नहीं रहे। इस बीच टीवी पर भी खूब सारे एड लगातार मेरे बिजली बिल में इजाफा कर रहे थे। लग रहा था कि इतनी तकलीफ तो इस नए घर को ढूंढने में नहीं हुई थी, जितना इस साइट पर पता बदलवाने के जानकारी के लिए हो रही है । बल्कि नया घर ढूंढना ज्यादा आसान है !
इंटरनेट पर सरकारी दफ्तर
कभी तो एहसास हो रहा था कि बस सरकारी काम का तरीका इलैक्ट्रॉनिक हो गया है, बाकि सब वैसे ही है जैसे एक सरकारी दफ्तर में होता था एक टेबल से दूसरे टेबल दौड़ते रहिए…काम आपका कहां बनेगा ये तो साक्षात परब्रह्म को भी नहीं पता ! सिन्हा जी के पास से वर्मा जी के पास जाइये, वर्मा जी के पास से सिंह जी के पास। फिर इस जी से जी का जंजाल । किसके पास आप अपना पता चेंज करवा सकते हैं पता नहीं.....
खैर एक फॉर्म दिखा- फॉर्म आठ। शक हुआ क्या यही वो फॉर्म है जिससे मैं अपना पता बदलवा सकता हूं पर किससे पूछूं ? समझ नहीं आया सोचा हेल्पलाइन घुमा लेता हूं घुमाया और पाया कि कोई फायदा नहीं सरकारी बाबुओं की तरह वो भी मौन पड़ जाता है। कई जतन के बाद भी जब समस्या का समाधान न निकला तो फोन पटक कर दो चार भद्दी गालियां बिद-बिदा कर वापस सिर लेपटॉप में घुसा लिया।
इसी बीच जागो रे.. जागो रे...
इस बीच टीवी पर विज्ञापनों का सिलसिला थमा नहीं था, एक मोहन कपूर का सिरीयल ऑफिस ऑफिस देख रहा था,लेकिन ये ऐड है कि खत्म ही नहीं हो रहे तभी आवाज सुना...जागो चाय पियो...लगा मेरे काम की चीज है...देखूं क्या कह रहे है तो कहते सुना वोट रजिस्टर के लिए साइट पर जाओ...
हां जागोरे.कॉम पर जाओ मैं झट से लॉग औन कर बैठा जैसे ही अपना नाम उसपर डाला लगा जैसे इस साइट पर मेरे लिए ही कोई बैठा जवाब दे रहा है सब जगह मेरे नाम से मेरा संबोधन फिर जरूरी निर्देश और कुछ हद तक लगा कि शायद सब यहीं से हो जाएगा पर एक समय आया जब फॉर्म के साथ निर्देश मिला कि आप फलाने जगह सरकारी दफ्तर जाएं और वहां पर इस फॉर्म को जमा कर दें।
खैर, एक प्राइवेट साइट पर इतना कुछ मालूम चला, सरकारी पर तो वो भी पता नहीं चल पाया कि आखिर कौन से फॉर्म को भरने से मेरे समस्या का समाधान हो जाएगा इसपर कम से कम इतना तो पता लगा.....चलिए कोई तो है जो आपकी आवाज सुन रहा है देखता हूं चुनाव से पहले पता चेंज करा पाता हूं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications