नौकरी से रिटायरमेंट अब नहीं रहा फुल स्टॉप
सरकार ने यह मससूस किया है कि रिटायरमैंट के बाद खाली बैठ कर लोग बेहद भावुक और चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसलिए सरकार इन अनुभवी व्यक्तियों को समाज में उनका उचित स्थान दिलाने के लिए एक योजना बना रही है। सरकार ने सीनियर सिटीजन से समाज में अपना योगदान देने के लिए निवेदन किया है। इसके लिए एक संस्था बनाई जायगी जिसमे वो अपनी पसंद के काम का चुनाव कर सकेंगे। जैसे अगर कोई वृद्ध बच्चों को पढ़ाना चाहता है तो वह बच्चो को पढा सकता है। इसके अलावा जिस भी काम में उनकी रुचि हो वे वह काम कर सकते हैं।
हिसार के कृषि विश्वविद्यालय में हुए एक क्रार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री युद्गबीर सिह ख्यालिया ने मीटिंग मे आए सभी सीनियर सिटीजन से कहा कि उनकी सेवाओं और अनुभवो की देश और समाज को जरुरत है। इसके अलावा मीटिंग में सीनियर सिटिजन की घरेलू समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। अपनी परेशानियों और अकेलेपन को दूर करने की सरकार की इस पहल पर सभी वृद्ध काफी खुश दिखे। सीनियर सिटीजन ने क्रार्यक्रम बहुत पसंद किया और उनकी आंखों में कुछ करने के सपने भी दिखे।
बेशक सरकार की तरफ से यह एक बहुत अच्छी पहल है। इस स्कीम के लागू होने से यकीनन इसके नतीजे काफी अच्छे मिल सकते हैं। सीनियर सिटीजन इस योजना के जरिए अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं। साथ ही युवाओं को उनका अमूल्य अनुभव भी मिलेगा जिसकी देश को बेहद जरुरत है। इसलिए नौकरी से रिटायरमेंट अब लाइफ का फुल स्टॉप नहीं रहा।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल













Click it and Unblock the Notifications