MP News: मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, रविवार होगी विधायक दल की बैठक, लाडली बहनों के भैया सबसे आगे

MP Chunav News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम आए हुए 5 दिन चुके हैं। जहां भाजपा ने बंपर जीत हासिल की, लेकिन अब तक वह मुख्यमंत्री का फैसला नहीं कर सकी है। अब इसे लेकर रविवार को विधायक दल की बैठक भोपाल में होगी। इसके बाद प्रदेश को नया मिल जाएगा।

दरअसल, मध्य प्रदेश में सीएम पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीएम को लेकर पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। रविवार को विधायक दल की बैठक में सीएम का सस्पेंस खत्म हो जाएगा। सूत्रों की माने तो संगठन में नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज है, जबकि विधायक बड़ीसंख्या में शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में दिखाई दे रहे।

Who will become the Chief Minister of MP, MLA meeting will be held tomorrow Shivraj and Tomar ahead

लाडली बहनों के भैया शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की रेस में सबसे प्रबल दावेदार हैं। इसके पीछे कई वजह है। पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं में खासा लोकप्रिय है। लाडली बहना योजना के बाद से महिलाओं में शिवराज को लेकर बड़ा उत्साह नजर आता है। दूसरी वजह तमाम एग्जिट पोल हो या फिर मीडिया सर्वे रिपोर्ट में शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता सबसे ज्यादा दिखाई दी।

बता दे प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंदौर-1 से चुनाव जीतने वाले कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बता दे मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से 163 सीटें, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 66 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+